Faridabad / आज ब्लॉक डी 2 में वृक्षा रोपण किया गया। जामुन,सरस,पीपल,पिलकन ,बड के पौधे लगाए गए। ब्लांक के प्रधान जगजीत सिंह नैन,व ब्लांक संरक्षक और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बीसला,वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने एक साथ मिलकर पिलकन का पौधा लगाया।
और उन्होंने लोगों को सन्देश दिया की पर्यावरण में संतुलन बनाए रखाना है तो नियमित रूप से पौधे लगाने होंगे और जो व्यक्ति पौधे लगाए उनकी देखभाल स्वयं लेनी पड़ेगी वशिष्ठ ने कहा की पौधारोपण अभियान केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए लगाए।
पौधों की नियमित देखरेख होनी चाहिए उनमें पानी और खाद डालना चाहिए ताकि वह वृक्ष बन सकें पर्यावरण को बचाना है तो पेड़ लगाना ज़रूरी है
महासचिव अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा बाई पास पर हज़ारों पेड़ काटे गए कई बार सड़क बनाने के लिए पेड़ काटे भी जाते पर उनकी भरपाई के लिए हमें उन से कई गुणा अधिक पेड़ लगाने चाहिए पिछले कुछ सालो में पेड़ बहुत ज़्यादा काटे जा रहे हैं हम सब को मिलकर कटे पेड़ से ज़्यादा पेड़ लगाने चाहिए जब ही हम पर्यावरण को बचा पाएँगे


