Faridabad (अतुल्य लोकतंत्र ):मानव सेवा समिति के नए मानव भवन के निर्माण की सहायतार्थ आयोजित की जा रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी जगत प्रकाश त्यागी जी ने प्रवचन करते हुए बताया कि धर्म के चार तत्व हैं सत्य, तप, दया और दान। कलयुग में ऊपर के तीनों तथ्यों का पालन करना आज मानव के लिए संभव नहीं है। अत: कलयुग में दान ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मानव जीवन का कल्याण होता है। इसलिए सभी को अपने सामर्थ अनुसार दान करना चाहिए और जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता करनी चाहिए।
उन्होंने मानव सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों की सहायता में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी दानी सज्जनों व समाजसेवियों से अपील की कि वे समिति के सेवा कार्यों के लिए बढ़ चढ़कर दान देकर पुण्य के भागी बनें। कथा प्रसंग में शिव-पार्वती के विवाह का सुंदर वर्णन बताया गया। इस अवसर पर दर्शाई गई शिव पार्वती की सुंदर झांकी का सभी ने दर्शन करके आशीर्वाद लिया।
सोमवार को प्रमुख समाजसेवी वासदेव अरोड़ा, उषाकिरण शर्मा, बांकेलाल सितोनी, विपिन शर्मा, केशव मिश्रा, वीके गर्ग, राधेश्याम अग्रवाल, ब्रज लता, शिवकुमार अग्रवाल, सरिता गुप्ता,राज राठी, सुष्मिता, कुसुम बंसल, नरेंद्र मिश्रा,अशोक गुप्ता, प्रभा मुदगिल,मदनलाल मोदी, संदीप राठी को व्यास जी ने स्मृति चिन्ह व सम्मान पट्टिका देकर आशीर्वाद प्रदान किया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रान्तीदेव गुप्ता, मुख्य प्रबंधक संजीव शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका, सचिव अनूप गुप्ता ने सभी दानी सज्जनों, समाजसेवियों से अपील की है कि वे कथा के सफल आयोजन में तन मन धन से पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
श्रीराम कथा के सफल आयोजन में नीलकंठ महादेव मंदिर के अध्यक्ष सतीश मित्तल व मंदिर प्रबंध समिति, मुख्य यजमान कैलाश चंद शर्मा, आयोजन समिति के दिनेश शर्मा, अरुण आहूजा, राजेंद्र बंसल, रमा सरना, सीमा मंगला, सुनीता बंसल, कमला वर्मा, सुनील गर्ग,अमर खान आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।


