सोशल मीडिया कार्यशाला में 2024 में हरियाणा में लोकसभा की 10 में से 10 सीट जीतने के लगे जयघोष

Deepak Sharma

सोशल मीडिया कार्यशाला में 2024 में हरियाणा में लोकसभा की 10 में से 10 सीट जीतने के लगे जयघोष
सोशल मीडिया बनेगा 2024 चुनाव में भाजपा की जीत का मुख्य हथियार : मूलचंद मित्तल
फरीदाबाद, 18 सितम्बर भाजपा द्वारा  अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को धार देने के लिए शंखनाद अभियान के अंतर्गत पूरे देश और प्रदेश में जिला स्तर तक सोशल मीडिया कार्यशालाओं  का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत अटल कमल भाजपा ज़िला कार्यालय पर भाजपा ज़िला फ़रीदाबाद की सोशल मीडिया कार्यशाला सम्पन्न हुई।
सोशल मीडिया कार्यशाला में भाजपा ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, बढ़कल से विधायिका सीमा त्रिखा, प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया टोली सदस्य वंदना पोपली, राष्ट्रीय सोशल मीडिया विभाग से शंखनाद अभियान के उतर भारत संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव, लोकसभा मीडिया प्रभारी रामबीर भाटी, प्रदेश सह प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा, प्रदेश फेसबुक वर्टीकल प्रमुख विकास चोपड़ा, ज़िला सोशल मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, ज़िला आई टी प्रमुख अमित मिश्रा, सह प्रमुख राज मदान, सचेत जैन, प्रिया सहगल, अविनाश ठाकुर, हिमांशु मिश्रा  आदि उपस्थित रहे और उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
शंखनाद अभियान के तहत आयोजित जिला कार्यशाला में फरीदाबाद भाजपा के जिला विधानसभा मंडल और मोर्चों के लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। जिला  कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ और सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स ने कई सत्रों में अलग अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।  इस  दौरान हरियाणा की सभी 10 में से 10 लोकसभा की सीट जीतने और तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के जय घोष भी लगे।

Leave a Comment