logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: भारत-अफ्रीका संबंध समानता, पारस्परिक सम्मान और साझा विकास के सिद्धांत पर आधारित : नायब सैनी
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » भारत-अफ्रीका संबंध समानता, पारस्परिक सम्मान और साझा विकास के सिद्धांत पर आधारित : नायब सैनी
Faridabad

भारत-अफ्रीका संबंध समानता, पारस्परिक सम्मान और साझा विकास के सिद्धांत पर आधारित : नायब सैनी

Deepak Sharma
Last updated: 13 February, 2026
By Deepak Sharma
64 Views
Share
7 Min Read
India-Africa relations based on the principles of equality, mutual respect and shared development: Nayab Saini
India-Africa relations based on the principles of equality, mutual respect and shared development: Nayab Saini
SHARE

फरीदाबाद। हरियाणा में औद्योगिकीकरण और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड में हरियाणा-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उद्योग, व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में हरियाणा और अफ्रीकी देशों के बीच व्यापक संभावनाओं पर मंथन किया गया। बैठक में 21 अफ्रीकी देशों के राजदूतों और हाई कमिश्नरों सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि सूरजकुंड की पावन एवं सांस्कृतिक धरती से भारत-अफ्रीका साझेदारी के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला लोक परंपरा, हस्तशिल्प, रचनात्मकता और मानवीय कौशल का वैश्विक मंच है, जो सांस्कृतिक जुड़ाव और आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाता है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-अफ्रीका संबंध समानता, पारस्परिक सम्मान और साझा विकास के सिद्धांत पर आधारित हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजऩ के अनुरूप हरियाणा राज्य स्तर पर भी अफ्रीकी देशों के साथ दीर्घकालिक और मजबूत संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अलग से विदेश सहयोग विभाग स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि, विनिर्माण, एमएसएमई, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स और स्टार्टअप के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ विकास इंजन है। एनसीआर से जुड़ाव के कारण राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक मजबूती प्राप्त है, जिससे अफ्रीकी देशों के साथ बहु-क्षेत्रीय सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। कृषि को भारत-अफ्रीका सहयोग का प्रमुख क्षेत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि सिंचाई प्रबंधन, उन्नत बीज, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रीकरण, डेयरी और पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन में हरियाणा का अनुभव अफ्रीकी देशों की खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ कर सकता है।  उन्होंने केन्या, तंजानिया, युगांडा, इथियोपिया और रवांडा के साथ संयुक्त खेती, प्रशिक्षण कार्यक्रम और तकनीकी साझेदारी की संभावनाओं का भी उल्लेख किया। तंजानिया निवेश केंद्र तथा कृषि एवं अन्य संस्थानों के साथ हुए समझौतों से व्यापार, निवेश और कृषि सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, आईटी, निर्माण, कौशल विकास, स्टार्टअप, फिनटेक और एमएसएमई क्षेत्रों में भी व्यापक सहयोग की संभावनाएं हैं। दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और उत्तर अफ्रीकी देशों के साथ क्षेत्र-विशिष्ट औद्योगिक और कृषि आधारित साझेदारी विकसित की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और हरित विकास को साझा नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सौर ऊर्जा, जल प्रबंधन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में संयुक्त प्रयास आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि रचनात्मक अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। जब शिल्प यात्रा करता है, तो संस्कृतियां संवाद करती हैं और साझेदारियां जन्म लेती हैं। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरवीर सिंह ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच व्यापारिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। पिछले कुछ वर्षों में भारत-अफ्रीका द्विपक्षीय व्यापार लगभग 90 से 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुंच चुका है, जो दोनों क्षेत्रों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को दर्शाता है। उन्होंने जानकारी दी कि भारत, अफ्रीका से मुख्यत: कच्चा तेल, सोना, कोयला, उर्वरक एवं खनिज आयात करता है, जबकि भारत अफ्रीका को पेट्रोलियम उत्पाद, दवाइयां, ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट्स, मशीनरी, चावल तथा इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात करता है। यह व्यापार केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आईटी और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार पा रहा है।

बैठक में अरब गणराज्य मिस्र से डालिया एमए तांतावी, मंत्री पूर्णाधिकारी एवं मिशन उप प्रमुख, श्री मोहम्मद इब्राहिम, वाणिज्य दूत एवं वाणिज्य एवं आर्थिक मामलों के प्रमुख, मिस्र दूतावास, ट्यूनीशिया गणराज्य से श्री हम्मादी लूआती, सीडीए (प्रभारित राजदूत), टोगो गणराज्य से श्री यावो एडेम अकपेमाडो, चार्ज डी’अफेयर/ मिशन प्रमुख, घाना गणराज्य से प्रो. क्वासी ओबिरी-दानक्वा उच्चायुक्त, घाना व श्री लुइस क्वामे ओबेंग, मंत्री घाना,श्री कोनराड नाना कोजो असीदु, प्रथम सचिव (व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति) / मिशन उप प्रमुख घाना, गिनी गणराज्य से श्री एच. एम. कोंटे अलीसाने, राजदूत, गिनी दूतावास व श्री एम. सिसोको अली बडारा प्रथम सचिव (प्रोटोकॉल), संघीय गणराज्य नाइजीरिया से मुशाबु बशीर सादी, चांसरी प्रमुख इस्लामिक गणराज्य मॉरिटानिया  से श्री मोहम्मद एल मुस्तफा सैयदी — वाणिज्य दूत एवं सांस्कृतिक परामर्शदाता, चाड गणराज्य से श्रीमती इदजिमा बद्दा मल्लोत, भारत में चाड की राजदूत, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो : श्रीमती जोजो बिंटी जोसेफिन, प्रभारी राजदूत, संयुक्त गणराज्य तंजानिया से महामहिम अनीसा कापुफी म्बेगा, उच्चायुक्त, कैमरून गणराज्य से महामहिम (श्रीमती) सिल्वी-मिशेल एमपोन टीएक, प्रभारी राजदूत, श्री एस्सोम्बा ज़ांग यवेस से प्रथम परामर्शदाता, श्री मेंडौगा काउंसलर अधिकारी जिबूती गणराज्य से, दक्षिण सूडान गणराज्य  से रवांडा गणराज्य से सुश्री जैकलीन मुकांगीरा से उच्चायुक्त, इरिट्रिया राज्य से श्री तेसफालडेट गेब्रस्लासी गेब्रेब से द्वितीय सचिव, दक्षिण अफ्रीका से श्री पीटर साह्क — (प्रतिनिधि), जिम्बाब्वे गणराज्य : श्री पीटर होबवानी, उप मिशन प्रमुख / चांसरी प्रमुख, मलावी गणराज्य  श्री जोसेफ काविंगा से प्रथम सचिव (पर्यटन)प्रतिनिधि, अल्जीरिया, प्रतिनिधि, सूडान मौजूद रहे।

इनके अलावा, श्री विक्रम मिस्री, विदेश सचिव, विदेश मंत्रालय, श्री सुधाकर दलेला — सचिव (आर्थिक संबंध), विदेश मंत्रालय, डॉ. नीना मल्होत्रा — सचिव (दक्षिण), विदेश मंत्रालय, श्री सुरेश कुमार एम. संयुक्त सचिव (पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका), विदेश मंत्रालय, श्री सेवला नाइक मुडे अतिरिक्त सचिव (केंद्रीय एवं पश्चिम अफ्रीका प्रभाग), विदेश मंत्रालय, श्री जनेश काइन — संयुक्त सचिव (पूर्वी एवं दक्षिणी अफ्रीका), विदेश मंत्रालय,श्री ए. अजय कुमार संयुक्त सचिव (राज्य प्रभाग), विदेश मंत्रालय भी बैठक में उपस्थित रहे।  हरियाणा सरकार की ओर से विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव  डॉ. साकेत कुमार, सूचना जनसंपर्क भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक अशोक मीणा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल, पर्यटन विभाग के एमडी पार्थ गुप्ता, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, विदेश मंत्रालय में ओएसडी कर्नल संजीव कुमार, अवर सचिव रीता मीणा मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Rahul Gandhi met the leaders of farmers' organizations: said – there will be no compromise on farmers' interests. राहुल गांधी किसान संगठनों के नेताओं से मिले, बोले- किसान हितों से समझौता नहीं
Next Article The main Chaupal is introducing people to world-class folk cultures. विश्व स्तर की लोक संस्कृतियों से रूबरू करवा रहा मुख्य चौपाल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Bulk waste generators must follow the rules of the Municipal Corporation, otherwise action will be taken: Dhirendra Khadagta
बल्क वेस्ट जेनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही : धीरेंद्र खड़गटा
Faridabad
The Deputy Commissioner called for joint action from the public and departments to control air pollution.
डीसी ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनता और विभागों को संयुक्त कार्रवाई का आह्वान
Faridabad
Rehearsals are underway for the 77th Republic Day celebrations, and the Health Minister will pay tribute to the martyrs at the War Memorial.
77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल जारी, स्वास्थ्य मंत्री वॉर मेमोरियल पर देंगी शहीदों को श्रद्धांजलि
Faridabad
Value Education Contest 2025 organized at ISKCON Temple Faridabad
इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन
Faridabad
Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views
Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
17.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

नगर निगम चुनाव को फ्री एंड फेयर करवाने के बने भागीदार : सीईओ सतबीर मान
4.1k Views
AIMA MAy MAT
AIMA MAT Result 2025: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ आज जारी करेगा प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट 20के परिणाम, www.aima.in पर करें चेक
2.1k Views
Student stabbed to death outside Aggarwal College
अग्रवाल कॉलेज के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या
2k Views
डिटेक्टिव स्टॉफ पलवल एवं थाना गदपुरी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में चौथे आरोपी पर कसा शिकंजा
1.7k Views
Thousands of ISKCON devotees reached the cinema hall to watch 'Mahavtar Narasimha'
हज़ारों इस्कॉन भक्त पहुंचे सिनेमा हॉल ‘महावतार नरसिंह’ देखने
1.5k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

The main Chaupal is introducing people to world-class folk cultures.
Faridabad

विश्व स्तर की लोक संस्कृतियों से रूबरू करवा रहा मुख्य चौपाल

58 Views
9 hours ago
"Hardeep Puri resign" slogans raised in Lok Sabha: Parliament adjourned till March 9
Faridabad

लोकसभा में ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगे, संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित

63 Views
10 hours ago
A meeting was held at the Lawyers Chamber, Sector-12, Faridabad regarding the frequent beatings and attacks on lawyers.
Faridabad

वकीलों पर आये दिन मारपीट व हमलों को लेकर लायर्स चैम्बर, सैक्टर-12, फरीदाबाद में एक बैठक आयोजित

68 Views
10 hours ago
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
Faridabad

सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

205 Views
1 day ago
Selfie points become the first choice of tourists at the heritage cultural exhibition of Haryana 'Apna Ghar'
Faridabad

हरियाणा ‘अपणा घर’ की विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में सेल्फी प्वाईंट्स बने पर्यटकों की पहली पसंद

197 Views
1 day ago
At the 39th Surajkund International Self-Reliant Crafts Festival, folk artists introduced the audience to Rajasthan's singing, dancing and traditional folk art.
Faridabad

39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में लोक कलाकारों ने राजस्थान के गायन, नृत्य और पारंपरिक लोककला से करवाया रूबरू

190 Views
1 day ago
A new technology sports complex will be built in Neemka village: Dhirendra Khadgata
Faridabad

नीमका गांव में बनेगा नई तकनीक का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेस :  धीरेंद्र खड़गटा 

194 Views
1 day ago
Hardeep Puri said – Rahul has proved himself a fool
Faridabad

अच्छा स्वास्थ्य खुशहाल जीवन की पहली सीढ़ी ; कृष्णपाल गुर्जर , स्व धमीजा की यादगार में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, राजनेताओं व समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

212 Views
1 day ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
5 days ago
Drug addiction is a serious threat to society, freedom from it is a collective responsibility
नशा समाज के लिए गंभीर खतरा, इससे मुक्ति सामूहिक जिम्मेदारी
4 days ago
Vande Mataram will be sung before Jana Gana Mana: All 6 paragraphs must be sung.
जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम:सभी 6 पैरा गाना जरूरी
2 days ago
Notice of no-confidence motion presented against Lok Sabha Speaker
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश
3 days ago
Internet shutdown for five days in Ukhrul, Manipur: Miscreants set fire to 25 houses and four government quarters
मणिपुर के उखरुल में पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद, उपद्रवियों ने 25 घर और चार सरकारी क्वार्टर फूंके
3 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account