फरीदबाद 15 जुलाई: रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति एवं शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी के सहयोग से शिरडी साई बाबा स्कूल में बच्चों के लिए रंगारंग व आश्चार्य चकित कर देने वाला मैजिक शो का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल और अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ इस मैजिक शो में भाग लिया। इस मैजिक शो में सुप्रसिद्ध जादूगर तुलसी ने अपने जदूगरी के कारनामों से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में बेहतरीन जादूगरी के कारनामें दिखाए, जिसे देखकर सभी आश्चार्य चकित रह गये। उन्होंने बच्चों को आशवासन दिया कि जो बच्चे अनुशासन में रहेंगे, अच्छे से पढ़ेंगे और अच्छे नम्बर लाऐंगे उन बच्चों को वे जादू करना सीखाऐंगे। इस अवसर पर रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति के प्रेजिडेंट लव विज, संदीप सिंघल शामिल हुए। साई धाम के अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता ने जादूगर तुलसी को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। प्रिंसिपल बीनू शर्मा ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया।
शिरडी साई बाबा स्कूल में मैजिक शो का आयोजन
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


