फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में नाहर सिंह स्मारक समिति द्वारा बल्लभगढ़ रियासत के वीर योद्धा राजा नाहर सिंह की अष्ठधातु प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसमें अनेक राजनैतिक हस्तीयों ने शिरकत की। इससे पहले इसी माह में भारतीय जाट समाज द्वारा बल्लभगढ़ के ही राजा नाहर सिंह महल में भी एक प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस मौके पर पहुँचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले राजा नाहर सिंह की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वललन किया और सभी जाट समाज खाप का धन्यवाद करते हुए समिति कों सफल कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी।
पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा की महापुरुषों की विरासत को संभालना बहुत ही जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों कों उनके त्याग और समर्पण की याद दिलाई जा सके।
इस मौके पर पहुँचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने राजा नाहर सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत भी किया और इससे पहले पूर्व मंत्री विपुल गोयल का समिति के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी बाँधकर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की मोदी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलती है फिर वो बेशक़ हमारी हिन्दू संस्कृति की धरोहर हों या हमारे आस्था के केंद्र हों इन सभी कों मोदी सरकार ने जीर्णोद्धार करने का काम किया है। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर मूर्ति स्थापना में जिन्होंने भी सहयोग किया उन सभी का धन्यवाद भी किया।

