फरीदाबाद, 01 जुलाई । केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हाथों में होने से भारत की सीमाएं, खजाना और नागरिक सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है। भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बड़कल स्तिथ सल्तनत गार्डन में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मलेन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले का देश, प्रदेश और जिला आपने देखा है और जो 9 सालों में देश प्रदेश और जिले में विकास हुआ है वह सब भी आपके सामने है।
जो विकास कार्य 9 सालों में हुए हैं पिछले 70 सालों में देश, प्रदेश और जिले में नहीं हुए। पहले हम रोज पढ़ते थे कि भारत सरकार का कोई ना कोई मंत्री घोटाले में जेल कभी 2G, 3G, 4G, कोयला घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला में जेल जाते थे पूरी दुनिया में भारत की क्या छवि थी यह हर कोई जानता है। आज इन 9 सालों में एक चाय बेचने वाले गरीब ने वो काम कर दिखाया है जो काम चांदी की थाली में, कटोरी में खाने वाला नहीं कर सका। जरूरी नहीं प्रधानमंत्री कोई खानदानी नेता हो या बड़े घर में से बनने वाला ही देश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाएं। एक चाय बेचने वाला भी पूरी दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ा सकता है यह प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया है जिसे यह सारा देश और दुनिया देख रही है। जब अमेरिका का राष्ट्रपति जो बाइडेन मोदी जी से उनके ऑटोग्राफ माँगा है।


