फरीदाबाद, 06 मार्च। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में डबल इंजन सरकारों ने महिला उत्थान के लिए अनेक जनहित फैसले किए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत जिला से ही वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। वहीं अब लखपति दीदी बनाने के लिए नारी शक्ति के उत्थान के लिए सार्थक प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आज बुधवार को नीमका के राजा जैतसिंह सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित “लखपति दीदी महासम्मेलन” में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला में नारी शक्ति के उत्थान के लिए लगभग 1000 स्वयं सहायता के समूह के के जरिए 10000 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। जिन्हें सरकार द्वारा 425 लाख रुपए की धनराशि स्वयं सहायता समूहों के जरिये अनुदान स्वरूप प्रदान करने का काम किया है।
तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि नारी शक्ति में बहुत आत्म बल है इसकी कोई बराबरी नहीं है। एक महिला अपने परिवार के पालन पोषण में पुरुषों के मुकाबले बेहतर योगदान देती है। परिवारों को संपन्न बनाने में भी महिलाओं का विशेष योगदान होता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के साथ सीता ने भक वनवास के दौरान साथ जाने का फैसला लिया था। इसी प्रकार महिलाएं भी अपने घर के विकास में पुरुषों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती है।

