माथे पर चंद्र के आकार वाली माता को चंद्रघंटा कहा जाता है: जगदीश भाटिया

Faridabad/Atulya Loktantra : नवरात्रोंं के तीसरे दिन सिद्धपीठ मां वेष्णोदेवी मंदिर में मां चंद्रघंटा जी की भव्य पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें बताया कि मां चंद्रघंटा की सच्चे मन से पूजा करने व मुराद मांगने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।श्री भाटिया ने बताया कि मां का प्रिय भोग दूध व खीर है तथा प्रिय रंग सफेद है। श्री भाटिया के अनुसार नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां को सुगंधप्रिय है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि की मां के माथे में चंद्र के आकार का चांद बना है।

जिसके कारण इन्हें चंद्रघंटा नाम दिया गया है। इसके साथ ही मां का सिंह वाहन है और हर हाथ में शस्त्र है। जो लोग मां की विधि-विधान के साथ पूजा करते है। उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही उनको सौभाग्य, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।आज यानी 8 अप्रैल को नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज भक्त जन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करते हैं। मालूम हो कि मां चंद्रघंटा के माथे पर घंटे के आकार का चंद्रमा होता है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा नाम से जाना जाता है।

आज के दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है।श्री भाटिया ने बताया कि नवरात्रों के शुभ अवसर पर मंदिर के कपाट चौबीस घंटे खुले रहते हैं प्रतिदिन मंदिर में भक्तों हेतु विशेष प्रसाद का वितरण किया जाता है। मां ब्रहमचारिणी की पूजा के अवसर पर मंदिर में उद्योगपति आर के बत्तरा, पार्षद दिनेश भाटिया, फकीरचंद कथूरिया, नेतराम गांधी, सुरेंद्र गेरा, गिर्राजदत्त गौड़, शिवम, सुनील, अमरनाथ एवं अमिताभ गुलाटी भी उपस्थित थे।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video