7 से 24 जून तक नगर निगमों व पालिकाओं में चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान
फरीदाबाद । नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर ठेका कर्मियों को जबरन कौशल रोजगार निगम में पंजीकृत करने का आरोप लगाते हुए पुन: आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी आज जिला कमेठी की प्रधान ने नगर निगम सभागार के प्रांगण में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला वरिष्ठ उपप्रधान रामरतन की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने आंदोलन की जानकारी देते हुए हुए कहा कि 7 से 24 जून तक सभी नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं में संघनता के साथ जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 26 जून को शहरी स्थानीय निकाय विभाग की सभी इकाइयों के कार्यकर्ताओं का रोहतक में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सरकार व विभाग के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। श्री शास्त्री ने कहा कि जन संपर्क अभियान में सभी नगर निगमों, नगर परिषदों पालिकाओं,अग्निशमन केंद्रों पर कार्यरत वर्क आउटसोर्स , ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस (ओ एन्ड एम), डोर टू डोर कर्मचारी व चतुर्थ व तृतीय श्रणी फील्ड व कार्यालय स्टाफ एवं अग्निशमन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को संगठित करने व हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल होने से कर्मचारियों के जीवन पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए निर्णायक आंदोलन की तैयारी का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने ने सरकार की वादाखिलाफी और 23-24 मई को की गई दो दिवसीय सफल हड़ताल के बावजूद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री द्वारा मांगों का समाधान करना तो दूर बातचीत तक न करने की घोर निन्दा की। उन्होने सरकार हरियाणा कौशल कहा की सरकार रोजगार निगम में शामिल किए गए तृतीय व चतुर्थ श्रणी के कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के 212 कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने, अग्निशमन विभाग में होने वाली नियमित भर्ती को रदद् कर विभाग के रोल पर लगे 1366 कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अग्निशमन विभाग के नियमित कर्मचारियों का वेतन एवं उनके सेवानिवृत्ति लाभ आदि का लाभ नहीं दिया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान शिवकुमार, ड्राइवर यूनियन के प्रधान वेद भड़ाना, इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चंडालिया ने भी संबोधित किया। मीटिंग को अन्य के अलावा कृष्ण चिंडालिया, विशाल पारचा,रघवीर चौटाला, सुरेश देवी, कमलेश, सुकांतला, पुष्पा आदि ने भी सम्बोधित किया।