पलवल ।अतुल्य लोकतंत्र ।। मुकेश बघेल : थाना चांदहट पलवल पुलिस ने हत्या मामले में आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए दो को गिरफ्त में लिया।
पुलिस अधीक्षक पलवल के प्रभावी दिशा निर्देश अनुसार कार्य करते हुए आरोपियों को वारदात के 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया।
एक आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाइल बरामद कर एक दिन के रिमांड अवधि उपरांत भेजा जेल व दूसरे को लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर
थाना चांदहट जिला पलवल प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनांक 15 दिसंबर 2021 को छिद्दी पुत्र नत्थी जाति सक्का निवासी वार्ड न0 2 अपोलो विद्यालय कैलाश नगर पलवल थाना कैम्प हाल आबाद सराय खटैला थाना मुंडकटी पलवल ने एक शिकायत अपने लड़के राहुल के रसुलपुर शादी समारोह मे शामिल होने उपरांत वापसी में नांगल रोड नहर के पास किसी अज्ञात वाहन एवं चालक द्वारा उसकी मोटर साईकिल न0 HR 29AV 2816 मार्का पल्सर मैं टक्कर मार कर एक्सीडेंट करने तथा सड़क दुर्घटना में लगी चोटो से मृत्यु हो जाने बारे पेश की, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करके मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
इसके पश्चात शिकायतकर्ता ने एक वीडियो फुटेज पेश की जिसमें आरोपीयान द्वारा मृतक की डंडों से पिटाई की जा रही थी जिसके आधार पर अभियोग में हत्या की धारा इजाद की गई।
आगे जानकारी देते हुए प्रभारी थाना ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रभावी दिशा निर्देश दिए जिनके अनुसार कार्य करते हुए एएसआई रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने *आरोपी आकाश उर्फ दिलजले पुत्र रामकिशन निवासी गांव रसूलपुर* को दिनांक 17 दिसंबर 2021 को मात्र 72 घंटों के अंदर अंदर गिरफ्तार कर पेश अदालत किया गया तथा 1 दिन की पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मोबाइल जिसमें मृतक से की जा रही वीडियो बनाई गई थी को बरामद किया गया साथ ही मामले में संलिप्त दूसरे *आरोपी विशाल पुत्र मुकेश निवासी ग्राम रसूलपुर* को खंदावली गांव से गिरफ्तार किया गया। रिमांड अवधि उपरांत आरोपी आकाश उर्फ दिलजले को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि आरोपी विशाल उपरोक्त को वारदात में प्रयोग डंडा एवं मोटरसाइकिल बरामदगी हेतु 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शराब के नशे में आपस में हुई कहासुनी को लेकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।pl login for news current affairs www. atulyaloktantranews.com


