फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड को फरीदाबाद के भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने अपने कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ सुनते हुए कहा कि पीएम मोदी किसानों जवानों खिलाडिय़ों का हमेशा ख्याल रखते हैं और इस कार्यक्रम में उन्होंने सबसे पहले ्रढ्ढ सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया । पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल ्रढ्ढ इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। उन्होंने कहा कि समिट में मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई। ्रढ्ढ की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। एग्जीविशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया। इसे पढऩे लायक टेक्स्ट में बदला गया।
भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला जा सकता है। धर्मवीर भडाना ने कहा कि पीएम मोदी ने रमजान और होली को कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, होली का भी त्योहार आ रहा है। आप सभी को शुभकामनाएं। ये त्योहार खुशी के साथ अपने परिवार के साथ मनाएं। टी20 वल्र्ड कप कहा- कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी पीएम ने कहा- टी20 वल्र्ड कप में कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वे दूसरे देश से इसलिए खेल रहे होते हैं क्योकि उनका परिवार वहां बस चुका है।
इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को हमेशा पूरे देश के लोग सुनते हैं और पसंद करते हैं क्योंकि पीएम मोदी पूरी दुनिया के बारे में इस कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी देते हैं । आज भी उन्होंने स्वदेशी अपनाने की बात की जो बहुत ही अच्छा संदेश है । इस मौके पर महेश पंडित, फ़ज्जर, गौतम, सागर, सुनीता, साधना, हेमलता, मजीद, राधेश्याम, शिवम, रुचि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


