फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने वाहन चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल है जो फरीदाबाद के एसजीएम नगर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें 2 महीने पहले आरोपी ने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की आपूर्ति के लिए उसने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
आरोपी नशे की आपूर्ति के लिए चोरी के मोटरसाइकिल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


