फरीदाबाद। सैनिक कालोनी की महिला मोर्चा द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली का भव्य स्वागत किया । गौरतलब है कि राजीव जेटली काफी समय से समस्याओं का समाधान करवाने के लिए सैनिक कालोनी वासियों का सहयोग कर रहे थे।
ऐसे में कालोनी की महिला मोर्चा द्वारा इस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर राजीव जेटली ने अवैध कूड़ाघर को सेल्फी पॉइंट बनाने के लिए सैनिक कालोनी वासियों की मेहनत और सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा कि अगर आपकी मेहनत और सहयोग यूँ ही मिलता रहा तो हम फ़रीदाबाद को देश के कुछ स्वच्छ शहरों की श्रेणी में लाने में जल्द ही कमयाब होंगे ।
राजीव जेटली ने कहा कि कुछ समस्याओं का समाधान इस तरह की युक्तियों से आसानी के साथ किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक सैनिक कालोनी में एक जगह अवैध रूप से बने कूड़ाघर को लेकर यहां के निवासी काफी समय परेशान थे। कालोनी वासियों के निवेदन पर राजीव जेटली ने उस जगह से कई बार कूड़ा उठवा कर सफाई करवाई। लेकिन कुछ लोग बार बार वहां कूड़ा डाल देते थे।
इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए लोगों ने उस जगह पर सेल्फी पॉइंट बना दिया। जिसके बाद वहां पर कूड़ा डाला जाना बंद हो गया। अपने स्वागत के दौरान राजीव जेटली ने इस सेल्फी पॉइंट का दौरा भी किया।


