Faridabad / जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मनीष सहगल HPS एवं डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशनुसार एवं सरदार देवेंदर सिंह स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य के मार्ग दर्शन में आज तिगांव गवर्नमेंट कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक कैम्प पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.
रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी ने बताया हमारा रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट है चलो गाँव की ओर क्योंकि यहाँ गाँव के बाजरों में स्कूल व कालेजों के बच्चे दुपहिया वाहन तेज़ गति से चलाते है जो घातक व कोई दुर्घटना का कारण हो सकती है इसलिए हम सबको सड़क नियम बिल्कुल नहीं तोड़ने चाहिए बड़े बड़े वाहनों जैसे
- ट्रक ,
- डप्पर ,
- पानी के टैंकर
आदि से हमेशा ही दूर होकर चलें ।
गाँव के बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा बहुत ज़रूरी – साइबर क्राइम के साथ डिजिटल अरेस्ट
आजकल बढ़ रहे साइबर क्राइम के साथ डिजिटल अरेस्ट काफ़ी ज़ोर पुरे देश में पकड़ रहा है इसकी जानकारी कम लोगों व बच्चों को है साइबर फ़्रेड से बचना और दूसरों को बचाना सबसे बड़ा काम है डिजिटल टेस्ट में वीडियो कॉल पर नकली पुलिस , नकली सीसीआई व जज वकील आदि बनकर पैसों की ठगी करते हैं आप सभी तुरंत डायल 1930 पर कॉल करके अपनी अपनी शिकायत अवश्य ही दर्ज करवाए.
कविताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक
एडिशनल एसएचओ ओमप्रकाश जी ने एनएसएस के बच्चों को कविताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. व बच्चों को देश के प्रति बढ़ौतरी के नियम बताए वहीं एसएचओ तिगांव सुनील कुमार ने सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई. कि आपने ट्रैफ़िक के नियमों की पालना हमेशा करनी है. और ज्यादा से ज्यादा अपने अपने गांव के आसपास के लोगों एवं बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं साइबर सेल पर जागरूक करना है. सड़क सुरक्षा के लिए रैली निकाली जा चुकी है. जिसमें बच्चों को ट्रैफिक के नियमों के बारे में बताया गया.
सड़क दुर्घटना समय देख कर नहीं होती इसलिए हेलमेट ज़रूर लगाए भारत देश को महान बनाए.
एएसआई सुमन ने दुर्गा शक्ति के बारे में बताया. रात को अगर कोई भी महिला, बेटी को वाहन नहीं मिलता है तो वह 112 पर डायल कर सकती है.
उसको दुर्गा शक्ति टीम हरियाणा पुलिस द्वारा| सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा एएसआई सुमन ने भी अपनी कविता के माध्यम से एवं एनएसएस की कॉलेज की बच्चियों को नए कानून के बारे में भी बताया.
आज इस अभियान में तिगांव कॉलेज एनएसएस कोडिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती पारुल एवं योगेश कुमार अथवा डॉक्टर रुचिरा खुल्लर प्रिंसिपल मैडम एवं एसएचओ सुनीता मैडम महिला सेल बल्लभगढ़ थाना का भी भरपूर सहयोग रहा.
- बल्लबगढ सीटी थाना एसआई ओमप्रकाश,
- तिगांव एसएचओ सुनील कुमार एवं उनकी पूरी टीम ,
- एएसआई सुमन महिला थाना बल्लबगढ
- दुर्गा शक्ति से कांस्टेबल विकास व रजनी
- स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह
- रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी मौजूद रहे।


