फरीदाबाद, 23 सितम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को समय अनुसार एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के साथ-साथ महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम जनों को उपलब्ध कराना जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है और उन्होंने जन संवाद पोर्टल पर दर्ज समस्याओं का तय समय में निवारण करने के आदेश देते हुए कहा है कि इस पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करें।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी उपायुक्तों से बातचीत कर जन संवाद पोर्टल पर दर्ज समस्याओं और विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों में आए आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।

