फरीदाबाद। शहर के मुख्य चौराहे नीलम चौक के पास देर रात कुछ शरारती तत्वों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को निशाना बनाया। नीले रंग का स्प्रे और भूरे रंग का पेंट फेंककर प्रतिमा का पूरी तरह से गंदा कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना एनआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को साफ करवाने का कार्य शुरू किया। वहीं जब कांग्रेसियों को इसकी जानकारी मिली तो वह एकत्रित होकर नीलम चौराहे पर पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इसका नेतृत्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा को दूध से धोया।
जानकारी अनुसार नीलम फ्लाईओवर के गोल चक्कर पर दो मूर्तियां स्थापित हैं, जिनमें एक पंडित जवाहरलाल नेहरू और दूसरी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की है। शरारती तत्वों ने निशाना केवल पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को बनाया।
कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजीत कौशिक, मुकेश शर्मा, रिन्कू चंदीला, पराग शर्मा, अनीष पाल, राजेश आर्य, इशांत कथूरिया, अनिल नेता जी, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, बिजेन्द्र आर्य, वेदपाल दायमा, संजय सोंलकी, मनोज अग्रवाल, डा. सौरभ, योगेश ढींगड़ा, राजकुमार शर्मा ने इसे निंदनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा क देश के पहले प्रधानमंत्री की प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पं. नेेहरू ने लोगों को बसाने का काम किया था। इसलिए वह हर व्यक्ति के दिल में बसते है। पुलिस को तत्काल जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलानी चाहिए।
थाना एनआईटी प्रभारी पूनम ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंची। प्रतिमा पर नीले और भूरे रंग का पेंट फेंका गया था। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा को साफ करवाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू की प्रतिमा पर स्प्रे.पेंट फेंका, कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


