पृथला। कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के चालू बजट-सत्र के दौरान पृथला क्षेत्र में चिकित्सा से जुड़ी मुख्य मांग उठाते हुए पलवल-बल्लभगढ़ के बीच में नेशनल हाईवे पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने की मांग बुलंद आवाज में उठाई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पलवल से बल्लभगढ़ तक का क्षेत्र पृथला विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस इलाके में सैकड़ों की संख्या में बडी-बडी फैक्ट्री लगी हुई हैं वहीं नेशनल हाईवे होने के चलते यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए लोगों को पलवल या फरीदाबाद जाना पडता है जिसमें बहुत समय लगता है। पलवल में जिला नागरिक अस्पताल शहर के अंदर है जिससे वहां पहुंचने में काफी समय जाम में फंसा रहना पडता है।
लगातार बढ़ते सडक़ हादसों को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रॉमा सेंटर की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि दुर्घटना के समय घायलों को तुरंत उपचार मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके। विधायक तेवतिया ने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए इस मांग को उठाया था लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसलिए वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस मांग को पूरा किया जाए। ताकि क्षेत्र में चिकित्सा का विकास हो सके।
पृथला के कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया ने पत्रकारों से कहा कि बेशक वह विपक्ष के विधायक हैं लेकिन क्योंकि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा है इसलिए वह जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके द्वारा उठाई गई यह सभी मांगें जनता से सीधी जुड़ी हुई हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पृथला के अधिकार और विकास की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
पलवल-बल्लभगढ़ के बीच बने अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर: रघुवीर तेवतिया
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


