बल्लभगढ़/फरीदाबाद। प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का मोहना रोड पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड पुल का सपना अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जाने वाले इस पुल का टेंडर आज खुल गया है और अब नए साल में कुछ ही दिनों में इस पुल की आधारशिला रखी जाएगी।
यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लभगढ़ के आर्य नगर के निवासियों को करीब 1 करोड़ की लागत से बनने वाली आरएमसी गलियों की सौगात देते हुए दी।
परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने स्थानीय निवासियों के हाथो गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इन गलियों के निर्माण कार्य होने से आर्य नगर के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा बल्लभगढ़ के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जमकर विकास के लिए धनराशि दी।
उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी नेतृत्व में चहुमुखी विकास कार्य कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसके कारण आज बल्लभगढ़ विकास के पथ पर है।

