फरीदाबाद, 11 जून। हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत एनआईटी साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत ने वीडियो के माध्यम से आमजन को सेक्सटॉर्शन के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए इससे बचाव के बारे में आमजन को जागरूक किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत इंस्पेक्टर बसंत ने साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के युग में साइबर अपराध के तरीके भी बहुत अधिक बढ़ रहे हैं जिन पर अंकुश लगाने का एकमात्र तरीका है इसके बारे में जानकारी रखना। साइबर ठग विभिन्न माध्यम से अपराधिक गतिविधियां करने की फिराक में रहते हैं।
वह फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आपके साथ आपको रिक्वेस्ट भेजती हैं और धीरे धीरे आपसे दोस्ती बढ़ती हैं। थोड़े समय पश्चात वह आपको अपने प्यार के जाल में फंसा लेती हैं और फोन पर आपके साथ अश्लील वीडियो कॉल करती है।


