पलवल – सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कन्वेंशन सरनन्द पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश शर्मा ने व संचालन जिला सचिव योगेश शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिए और कर्मचारियों को लामबंद करने हेतु इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विभागीय संगठनों की जिला स्तरीय कन्वेंशन की जायेगी। उन्होंने बताया कि 23-24 दिसंबर को नगरपालिका मन्त्रीयों के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा, 24दिसंबर को वन विभाग ,21दिसंबर को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की मीटिंग होगी। 19दिसंबर को बिजली बोर्ड यूनियन सबयूनिट स्तर गेट मीटिंग होंगी।
मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि झूठ व फूट की नीति पर चलते हुए तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियां दूर करने,बिना शर्त के एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करने,2 लाख खाली पदों पर स्थाई भर्ती करने, महगाई भत्ते के अनुसार आवास भत्ते में बढ़ोतरी करने, ठेका प्रथा व निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांगो को पूरा करने में प्रदेश सरकार लगातार आनाकानी कर रही है। चंडीगढ़ बिजली विभाग को निजीकरण करने का भी विरोध इसीलिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को लामबंद करते हुए आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए करारा जवाब दिया जाएगा।
इस अवसर पर वन विभाग राज्य प्रधान परवीन्द्र, उप महासचिव देशवाल, मैकेनिकल वर्करज यूनियन राज्य उपप्रधान राकेशतंवर, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ राज्य उप प्रधान राकेश शर्मा,जिलाध्यक्ष थान सिंह शर्मा सचिव हुकम चंद शर्मा,पलवल ब्लाक प्रधान व पलवल बिजली बोर्ड यूनिट प्रधान राजकुमार डागर,सबयूनिट प्रधान मनफूल डागर, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला सचिव व पलवल ब्लाक सचिव हरकेश सौरोत ,हथीन खंड प्रधान प्रेम सहरावत, सचिव बिजेंदर सिंह,हसनपुर खंड प्रधान अनिल कुमार, होडल खंड प्रधान देवेन्द्र नम्बरदार, पशुपालन विभाग जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, नगर पालिका के जिला सचिव दीपक कुमार, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि.न.41जिला प्रधान बिजेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष वीरसिंह तेवतिया, सर्व कर्मचारी संघ पलवल के कोषाध्यक्ष देवीसिंह सहजवार, आडिटर धर्मवीर देशवाल, बी&आर पलवल ब्रांच प्रधान सुभाष राणा,वरिष्ठ उपप्रधान डालचंद शर्मा,होडल ब्रांच प्रधान अरूण कुमार, पब्लिक हेल्थ ब्रांच प्रधान रामजीत राणा, मंडकोला ब्रांच प्रधान भूदेव शर्मा, सिचाई विभाग ब्रांच सचिव मन्नू, अशोक कुमार समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

