
नई दिल्ली ( अतुल्य लोकतंत्र) राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा पूर्व निर्धारित नेशनल प्रेस डे के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 22 राज्यों के पत्रकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के उड़ीसा के जजपुर से राज्य सभा सासंद रबिंद्र नारायण बेहरा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया देश के लोकतंत्र के लिए देश के चौथे स्तंभ का होना बेहद आवश्यक है। पत्रकारों की डिमांड पर सरकारों को ध्यान देकर मांगो पर विचार करना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भी गिरते अपने प्रोफेशन पर ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों को कहा आप सच्चाई सामने लाने वाले योद्धा है। सच्चाई देश के सामने लाते रहे। आपकी डिमांड को पूरा किए जाने का हम समर्थन देते है।
कार्यक्रम के स्पेशल गेस्ट भारत सरकार से रिटायर्ड पीआईबी के डायरेक्टर रहे के एस दतवालिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार के विभिन्न पदों पर रहते हुए पीआईबी में कार्य करने के दौरान मेरे द्वारा महसूस किया गया कि देश के पत्रकार पर ईश्वर ने बेहद भरोसा करते हुए उन्हें बेहद अहम दायित्व सौंपा है। पत्रकारों को सच्चाई से हटना नहीं चाहिए। एक बात और सच्चाई तो सामने आकर रहती है। सरकार अगर किसी स्थान पर प्रवेश निषेध किया जाता है तो उसका पालन करना भी हम सभी का दायित्व होता है। पत्रकारगणों को भी उस दशा में नियमों का पालन करना चाहिए। पत्रकारों की डिमांड अवश्य पूरी की जानी चाहिए। हम हर समय आप प्रकारगणों के साथ है। पत्रकारों को खबरों के प्रति बेहद गंभीरता के साथ कार्य करना चाहिए। भ्रामक समाचार कैंसर की बीमारी से भी खतरनाक है।
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर पवित्र मोहन सामंत राय ने कहा हम पत्रकारों की डिमांड को लेकर ग्राउंड लेबल पर काम करेंगे। उन्होंने कहा हमे सभी का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा उड़ीसा से दिल्ली तक कम समय में सभी के सहयोग से 7 कार्यक्रम का आयोजन किया जा सका है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार भी जताया। दिल्ली राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवित्रा मोहन सावंत राय के आवाहन पर दिल्ली में दो दिवसीय पत्रकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिवस में दिल्ली के संसद भवन के करीब कांस्टीट्यूशनल क्लब में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया था। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से व कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश वंदना एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का ध्यान करते हुये किया गया था। इस अवसर पर आरपीएम के द्वारा सभी उपस्थित पत्रकारों को अंग बस्त्र मोमेंटो एवं प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया था। इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े तमाम मुद्दों पर परिचर्चा करते हुए अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य की रणनीतियों पर भी टिप्स दिए गए।
अतुल्य लोकतंत्र के संपादक दीपक शर्मा ( संस्थापक : राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ,एवं राष्ट्रीय सचिव : आई. एम.ए ) ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की टीम और राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पवित्र मोहन सामंत राय का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।


