Faridabad: अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में 22.09.2021 को विश्व कार मुक्तदिवस के रूप में मनाया गया। महाविद्यालय परिसर को वाहन प्रवेश मुक्त रखा गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता जी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अगर अपनी अपनी जिम्मेदारी समझे तो सभी प्रकार की कचरा,गंदगी और बढ़ती आबादी के लिए स्वयं उपाय करके पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी दे सकता है, लेकिन प्रगति के नाम पर पर्यावरण को मानव ने ही विकृत करने का प्रयास किया है, पर्यावरण व्यापक शब्द है जिसका सामान्य अर्थ प्रकृति द्वारा प्रदान किया गया समस्त भौतिक और सामाजिक वातावरण इसके अंतर्गत जल, वायु, पेड़, पौधे, पर्वत, प्राकृतिक संपदा सभी पर्यावरण सरक्षण के उपाए में आते है। ‘ गो ग्रीन(Go Green)’कहने के लिए नहीं बल्कि करने में ज्यादा आसान होता है, आज पर्यावरण का ध्यान रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। अग्रवाल महाविद्यालय विश्व कार मुक्तदिवस के रूप में मना कर शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपने अग्रणी भूमिका निभा रहा है।ज्ञात हो कि अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ हर महीने के प्रथम सोमवार को भी विगत कई वर्षों से ‘हरित दिवस’ मना रहा है इसमें महाविद्यालय मे किसीका वाहनप्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित होता है।
अग्रवाल महाविद्यालय में मनाया गया विश्व कार मुक्तदिवस
Deepak Sharma
426 Views
Leave a comment
Leave a comment