फरीदाबाद। शुक्रवार को अग्रवाल पब्लिक स्कूल, बल्लभगढ़ में ‘वल्र्ड अर्थ डे’ मनाया गया। इस अवसर पर डा. दिनेश कुमार गुप्ता प्रेसीडेंट आईएमए फरीदाबाद, डा. दीप गुप्ता, डा. अश्विनी वधावन, डा. रेणु वधवान और डा. अनु गुलियानी ने अपने कर कमलों से विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को इस सुंदर धरती को बचाने और संवारने का सुंदर संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती अमितता सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती सुमन मित्तल व प्राईमरी इंचार्ज श्रीमती गीता जैन उपस्थित थे।
अग्रवाल पब्लिक स्कूल में मनाया गया ‘वल्र्ड अर्थ डे’
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


