फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे नाजायज असला सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ निवासी कर्ण पुत्र सुनील के रूप में हुई है। प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी अवैध हथियार सहित थाना सेक्टर 7 एरिया में घूम रहा है जो कि किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित कर थाना सेक्टर 7 एरिया में आरोपी की तलाश कर उसको दबोचा गया। आरोपी के पास से पुलिस ने मौके पर एक देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। जिस पर आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला थाना सेक्टर 7 में दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी करने का आदी है चोरी करता रहता है और चोरी के समय इस देसी कट्टे को अपने पास रखता है। पुलिस ने आरोपी कर्ण को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
देसी कट्टे सहित युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


