हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार (8 जुलाई) को अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में लगेगा। इसके पश्चात जनता दरबार अब हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को लगाया जाएगा, जिसमें गृह मंत्री अनिल विज प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। दरबार में दोपहर एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही सुना जाएगा।
तुरंत कार्रवाई के निर्देश देते हैं अनिल विज
गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंचते हैं। दरबार में गृह मंत्री मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आज अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगा। लंबे समय बाद लगे जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में फरियादियों की भीड़ उमड़ी हुई है। विज लोगों की शिकायतें सुन अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं।


