palwal ब्यूरो/ के.सी.एम. वर्ल्ड स्कूल में IIT में चयनित होने वाले छात्रों तथा 10वी० के टॉपर्स का किया गया सम्मान
टीकरी ब्राहमण स्थित के.सी.एम. वर्ल्ड स्कूल में आज IIT में चयनित होने वाले छात्रों तथा 10वी० के टॉपर्स का विद्यालय की प्रबंधन समिति द्वारा ज़ोरदार स्वागत व सम्मान किया गया| ढोल व गाने-बाजे के साथ छात्रों व उनके अभिभावकों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया| पूरा विद्यालय विद्यार्थियों की करतल ध्वनि से गूँज उठा| सभी अध्यापकों व छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा अभिभावकों को बधाई दी|
विद्यालय के प्रबंधक अनिल भारद्वाज सहित सभी 11वी० तथा 12वी० कक्षा के अध्यापकों ने पिछले दो सालों में इन छात्रों के साथ हुए अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए कि किस प्रकार इन छात्रों ने दिन-रात एक करके, खाने-पीने की सुध-बुध खोकर, मोबाइल आदि का प्रयोग किए बिना पूरी तल्लीनता के साथ परीक्षा की तैयारी की| बता दें कि विद्यालय के विद्यार्थी ध्रुव सिंगला IIT MUMBAI, चिराग डागर व धैर्य IIT DELHI, दीपेश जैन IIT DHANBAD, यश जैन, हर्ष रावत व जतिन IIT JAMMU, वंश व अंशुल IIT GUWAHATI, मिनाक्ष शर्मा IIT ROPAR, माधव, आदित्य व अरहम जैन IIT MANDI, मोहित IIT PATNA, कुनाल IIT BHUBNESHWAR के लिए चयनित हुए है|
इसके अतिरिक्त विद्यालय के 20 बच्चे देश के विभन्न NIT व IIIT के लिए चयनित हुए है| इनमे से विद्यालय की याशिका यादव का चयन AIT PUNE में हुआ है तथा पूर्णिमा जिसका चयन NIT KURUKSHETRA में हुआ है, भी अपने अभिभावकों सहित आज विद्यालय में उपस्थित थी| 10वी० कक्षा में 99% अंक लेने वाली हितिषा, 98.2% अंक लेने वाली प्रांजल तथा 97.6% अंक लेने वाले आयुष व नमित कटारिया को भी आज सम्मानित किया गया| इन सभी सफल छात्रों ने विद्यालय के बाकी विद्याथियों के साथ अपने मेहनत के सफ़र को साँझा किया तथा उन्हें लगातार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया| सभी अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की प्रशंसा व धन्यवाद किया| उन्होंने कहा कि उनके तथा उनके बच्चों के सपनों को पूरा करने का श्रेय के.सी.एम. वर्ल्ड स्कूल की पूरी टीम को जाता है ।


