करनाल में रविवार को प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के लोग कर्ण नगरी पहुंचे। सेक्टर-12 मैदान में भगवान परशुराम राज्य स्तरीय महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग के पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज को कई सौगातें भी दी। सीएम ने इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की।
परशुराम महाकुंभ की ये बड़ी घोषणाएं
- सीएम ने करनाल में फव्वारा चौक का नाम बदलकर मती दास सती दास चौक करने का एलान किया।
- रोहतक की एक यूनिवर्सिटी का नाम दादा लख्मीचंद के नाम पर रखने का एलान किया।
- महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आचार्य चाणक्य के नाम के चेयर स्थापित करने की घोषणा की।
- प्रदेश में मंदिरों में पुरोहित और पुजारियों की न्यूनतम आयु तय करते हुए पुरोहित पुजारी कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की।
- गॉड आयुर्वेदिक कॉलेज में 100 बीएएमएस की सीटें तथा 35 Md की सीटें बढ़ाने का ऐलान किया।
- अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।
- पहरावर की जमीन के विवाद को सुलझाते हुए जमीन गॉड संस्था को देने का एलान किया।
- भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी कराने का प्रयास करने को भी मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को लिखने की बात कही।
- कैथल में नवनिर्मित आयुर्वेदिक कॉलेज का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने का मुख्यमंत्री ने ऐलान किया।
मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं पर दिया जवाब
मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। सीएम बोले कि विपक्षी नीति पर बात नहीं करते सिर्फ समस्या खड़ी करते हैं। कुछ विपक्षी तो सोशल मीडिया पर रात को मुख्यमंत्री बदलने का सपना देख कर सोते हैं।

