पलवल( अतुल्य लोकतंत्र ): मुकेश बघेल/ जिले में स्थापित विभिन्न ढाबे, रेस्टोरेंट्स, होटलों द्वारा हरित न्यायालय (एनजीटी) के आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने के दृष्टिïगत अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सचिवालय में स्थिति उनके कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में एडीसी हितेश कुमार ने बिजली बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि वे इन ढाबों का बिजली कनैक्शन काटने उपरांत इसकी सूचना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दें। बैठक में निर्णय लिया गया कि शेष बचे ढाबों पर अब तक की गई कार्रवाई की पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इनमें से जो भी इकाई एनजीटी नियमों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने अवगत करवाया कि जिला में कुल 34 विभिन्न ढाबे, रेस्टोरेंट्स, होटल, बैंकेटहॉल हैं, जिनमें से 03 एनजीटी के नियमानुसार चल रहे हैं तथा 21 ढाबों को नियमों की पालना न करने पर बंद कर दिया गया है तथा बाकी बच 10 पर कार्यवाही की जा रही है और नियमों की अनुपालना रिपोर्ट जमा न करवाने पर इन्हें भी आगामी एक सप्ताह के अंदर बंद करवा दिया जाएगा।
हरित न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में बैठक आयोजित ,अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश: ADC हितेश कुमार
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


