यमुनानगर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने वीरवार को छछरौली स्थित बाल कुंज का दौरा किया और यहां पर बच्चों को दी जा रहे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । रंजीता मेहता ने बच्चों के रखरखाव और उनके खानपान में कोई लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए। बाल कुंज छछरौली की सुपरीटेंडेंट बलविंदर सिंह बालकुंज छछरौली में रह रहे बच्चों की पढ़ाई, उनके रहन-सहन के बारे में बताया। रंजीता मेहता ने मैस स्टाफ से भी मुलाकात की। बच्चों के डाइट चार्ट की जांच की। बलविंदर सिंह ने बताया कि बालकुंज में कुल 82 बच्चे हैं। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, खुशबू, मोहिंदरू, परमजीत और पंकज भी उपस्थित थे।
रंजीता मेहता ने बालकुंज छछरौली का किया दौरा
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


