Mandi Accident – हिमाचल के मंडी में सवारियों से भरी टाटा सूमो 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों का सुन्नी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा शिमला-करसोग नेशनल हाईवे पर अलसिंडी से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, करसोग के जस्सल गांव और आसपास के लोग शुक्रवार सुबह बलिंडी जा रहे थे।
बलिंडी में इन्होंने प्राकृतिक खेती उत्पाद की खरीद और बिक्री केंद्र के उद्घाटन में शामिल होना था।
टाटा सूमो गाड़ी जस्सल से करीब 6 किलोमीटर दूर ही पहुंची थी।
अनियंत्रित होने के बाद खाई में गिर गई।
Mandi Accident मरने वालों में ये शामिल
इस हादसे में जस्सल निवासी हरिकृष्ण (ड्राइवर) पुत्र दुनीचंद,
सुरक्षा देवी पत्नी हरिकृष्ण, लत्ता देवी पत्नी अश्विनी निवासी खोलई,
कौरा देवी पत्नी महेंद्र निवासी बन्दली और कलू देवी पत्नी युवराज निवासी शकरिंडी की मौत हो गई,
जबकि कमलेश, रीमा देवी, मनोरमा देवी, कृष्णा देवी सहित 2 अन्य घायल है।
PWD मंत्री ने काफिला रोक मदद की
PWD विक्रमादित्य सिंह का काफिला करसोग की तरफ जा रहा था।
रास्ते में उन्होंने हादसा देखकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
घायलों को मंत्री के काफिले में चल रही गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया गया।
CM ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अलसिंडी हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृत व्यक्तियों को परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

