छपरा में छपरा में गायत्री महायज्ञ शुक्रवार को भगदड़ मच गई। इसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली दोनों महिलाएं औरंगाबाद की रहने वाली थीं और यज्ञ में शामिल होने के लिए ही आई थीं। हादसे में 4-5 महिलाएं घायल हुई हैं।
छपरा गायत्री महायज्ञ: दरियापुर के मस्तीचक में गायत्री यज्ञ चल रहा था।
जिसमें भारी भीड़ पहुंची थी। शुक्रवार की सुबह यज्ञशाला खुलने के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई।
- पुलिस के बीच बचाव और धक्का मुक्की के बीच दो महिलाओं की मौत हो गई है।
छपरा गायत्री महायज्ञ: इस घटना के बाद सारण के एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।
- आज चार दिनों के अनुष्ठान का आखिरी दिन है।
- हवन के लिए अंदर घुसने के दौरान भगदड़ मची।
सारण डीएम अमन समीर ने कहा कि पता चला कि दो महिलाओं का स्वास्थ्य खराब था।
- वे भीड़ में थीं। भीड़ में गिरने के कारण उनको चोट लगी।
- पीछे भी पांच-छह लोग गिर गए।
- सभी का इलाज कराया जा रहा है। बाकी जांच की जा रही है।
गुरुवार को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया था।
- राज्यपाल लगभग 3 घंटे तक यहां रुके थे।
- वे यज्ञ मंदिर और यज्ञशाला भी पहुंचे थे।