logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 12 September, 2025
By Deepak Sharma
584 Views
Share
10 Min Read
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
SHARE

देश में समय पर न्याय मिलने की आस आज आसमान से तारे तोड़ने के समान है। आम आदमी जब देश की अदालतों में न्याय की गुहार लगाता है, उस समय वह यही उम्मीद करता है कि उसे समय पर न्याय मिल सकेगा। लेकिन हालात गवाह हैं कि देश के आम आदमी को पैसा और समय खर्च करने के बाद भी समय पर न्याय मिल पायेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। देखा तो यहां तक गया है कि बहुतेरे मामलों में बीसियों बरस तक याचिका कर्ता को न्याय नहीं मिला जिसकी वजह से न्याय पालिका से आमजन का विश्वास ही उठता जा रहा है। वह बात दीगर है कि बीते बरसों में न्याय व्यवस्था में सुधार की दिशा में काफी प्रयास किये गये हैं। इसमें आनलाइन व्यवस्था से लोगों का श्रम और समय दोनों ही बचता है,साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ी है। लेकिन इसके बावजूद न्याय प्रक्रिया में विलम्ब की समस्या जस की तस बनी हुयी है। इस सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता।

इस बारे में सरकार को पूरी गंभीरता से सोचना होगा और इस तरह से प्रयास करने चाहिए ताकि आम जन को अदालतों से त्वरित न्याय मिल सके और न्याय व्यवस्था में उसका विश्वास कायम हो सके। अब सवाल यह उठता है कि वह कौन से कारण हैं जिनके चलते देश की जनता न्याय से वंचित है जिनपर तत्काल काम किया जाना बेहद जरूरी है। वह चाहे जागरूकता का सवाल हो, अदालतों में जजों की कमी का सवाल हो, वहां कर्मियों और भौतिक संसाधनों की कमी का सवाल हो, इनका तात्कालिक रूप से निपटारा जरूरी है जिसके चलते हर साल अदालतों पर लाखों मुकदमों का बोझ बढ़ता जा रहा है। आज 5 करोड़ से ज्यादा मुकदमे देश की अदालतों में लंबित पड़े हैं और याचिका कर्ता न्याय पाने की आस में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। हकीकत यह है कि इसी समस्या के चलते सालों साल के लम्बे इंतजार से थक-हारकर हजारों-लाखों लोगों ने मुकदमे लड़ने से ही तौबा कर लिया है। यदि इस समस्या का सिलसिलेवार जायजा लें तो पाते हैं कि देश की अदालतों में लंबित मुकदमों की बढ़ती तादाद के पीछे कोई एक ही वजह जिम्मेदार नहीं है। देखा जाये तो सबसे पहले कानूनी जागरूकता का अभाव और अदालतों में जाने के लिए संसाधनों की कमी के चलते आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान है। इसका खुलासा तो संसद की स्थाई समिति ने अपनी रिपोर्ट में ही किया है। संसद की कार्मिक, लोक शिकायत, विधि और न्याय विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में फैली सामाजिक और आर्थिक असमानता ‘ सभी के लिए न्याय ‘ के लोकतांत्रिक उद्देश्य को खत्म कर रही है। हकीकत में लोगों को कानूनी सहायता मुहैय्या कराना राज्य का दायित्व है और इसे हासिल करना लोगों का अधिकार है। देश में हाशिए पर पड़े समुदायों को जरूरी कानूनी सेवाओं से जोड़ने के लिए पारा लीगल स्वयंसेवा की पूरी क्षमता का विस्तारित भूमिकाओं, लक्षित प्रशिक्षण और सार्थक मान्यता के माध्यम से उनकी प्रभावशीलता को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजीटल साक्षरता, मध्यस्थता तकनीक और स्थानीय आवश्यकता अनुरूप प्रासंगिक कानूनी कौशल शामिल किया जाना चाहिए तथा कानूनी साक्षरता को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। साथ ही सरकार को संविधान में परिकल्पित सच्ची भावना से लोगों को कानूनी सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने भी स्वीकार किया है कि देश की अदालतों में मुकदमों के बोझ के लिए सहायक कर्मियों, भौतिक संसाधनों की कमी के साथ- साथ जांच एजेंसिया,वकीलों और दूसरे हितकारकों मे तालमेल की कमी भी मुख्य कारण है। इसके साथ गवाहों और वादियों का सहयोग,नियमों व प्रक्रियाओं का अनुचित प्रयोग, न्यायालयों द्वारा बार-बार स्थगन और समान प्रकृति के मामलों की निगरानी, ट्रैकिंग और सुनवाई के लिए पर्याप्त व्यवस्था का अभाव भी प्रमुख वजहें हैं। आपराधिक मामलों में विभिन्न ऐजेंसियों जैसे कि पुलिस, अभियोजन,फॉरेंसिक लैब, हस्तलेखन,चिकित्सा व कानूनी विशेषज्ञों आदि की समय पर सहायता न मिलना भी मुकदमों में देरी का कारण है। फिर 21 फीसदी अदालतों में सहायक कर्मियों के पद खाली हैं जो सबसे बड़ी बाधा है।

देश की अदालतों में जहां तक जजों की कमी का सवाल है, देश की जिला अदालतों में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 25 हजार है जबकि वहां 5,500 जजों के पद खाली पड़े हैं। यही हाल देश की 25 हाई कोर्ट का है, वहां पर जजों की स्वीकृत संख्या 1122 है जबकि वहां 792 जज कार्यरत हैं और 329 जजों के पद खाली हैं। हां देश की सर्वोच्च अदालत में कुल 34 जज हैं और वहां इस समय एक भी जज का पद खाली नहीं है। वह बात दीगर है कि वहां कुल लम्बित मुकदमों की तादाद 86,728 है। जबकि देश के हाईकोर्ट में अभी भी 63 लाख 37 हजार 265 और जिला अदालतों में कुल मिलाकर 4 करोड़ 68 लाख 27 हजार मुकदमे लंबित पड़े हैं। तारीख पर तारीख…..और फिर अगली तारीख! यह सिलसिला ऊपर से लेकर निचली अदालत तक हर जगह बराबर जारी है,थमा नहीं है। इसमें वकीलों के निर्धारित तिथि पर पेश न होने, स्टे होने, भगोड़े अपराधियों और दस्तावेजों का इंतजार व सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे दे दिया जाना भी एक बड़ा कारण है।

लंबित मुकदमों में सबसे ज्यादा मामले रिट पिटीशन, टैक्स और आपराधिक होते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो हाईकोर्ट की विभिन्न पीठों के सामने 1,20 लाख मामले लंबित हैं। लंबित मामलों के कारण कई जरूरी मामले नहीं सुन पाने की स्थिति पर खुद दिल्ली हाईकोर्ट की एक पीठ ने चिंता जाहिर की है। न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया की पीठ ने टिप्पणी की है कि – जजों की कमी के कारण कई मामले अनसुने ही रह जाते हैं। यही नहीं उचित समयावधि में अपीलों पर निर्णय भी नहीं ले पाते हैं। यह एक न्यायाधीश के लिए अत्यंत पीड़ा दायक होता है। लंबित मामलों की निरंतर बढ़ती तादाद की मुख्य वजह निरंतर न्यायाधीशों की कम होती संख्या भी है। सुप्रीम कोर्ट की एक रिपोर्ट की मानें तो देश के हाईकोर्ट में जजों की कमी के चलते सालाना 7 से 8 फीसदी की दर से मुकदमे बढ़ रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि जिला अदालतों के जजों की तुलना में हाईकोर्ट के जज सालाना अधिक मुकदमों का निपटारा कर रहे हैं।

यदि देश की राजधानी की सात जिला अदालतों का जायजा लें तो उनपर 15,62,533 लाख मुकदमों का बोझ है। इनमें से 2,19,040 लाख मुकदमे सिविल के हैं जबकि 13,43,493 आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। इनमें 3 लाख 18 हजार मामले वकीलों के पेश न होने से अटके पड़े हैं जो कुल लम्बित मुकदमों का 20 फीसदी है। वहीं 2 लाख 21 हजार मुकदमों पर स्टे लगा हुआ है और 26 हजार से ज्यादा मुकदमे भगोड़े अपराधियों की वजह से लटके पड़े हैं। हालात यहां तक खराब हैं कि अक्सर कई मामलों में अगली सुनवाई के लिए वादी को छह से नौ महीने तक इंतजार करना पड़ता है। यही वह अहम वजह है कि इस लम्बी पीड़ा दायक त्रासदी के चलते लोग अब बीच में ही मुकदमा लड़ना छोड़ रहे हैं। अकेले दिल्ली में ही तीन हजार लोगों ने लम्बी पीड़ा दायक मुकदमे की प्रक्रिया से तंग आकर बीच में ही मुकदमा लड़ना छोड़ दिया। ऐसी स्थिति में आम आदमी के लिए अदालत की चौखट तक पहुंचना आसान नहीं है, वह बेहद कठिन चुनौती है जबकि वहां से न्याय पाना उसके लिए सपना हो गया है। गौरतलब है कि सरकार और तंत्र द्वारा जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग बेवजह मुकदमे बाजी से बचें। छोटे-मोटे आपसी झगड़े जिनका सुलह-समझौते से हल संभव है, इनके लिए लोक अदालत और विधिक सेवा प्राधिकरण को और प्रभावी बनाया जाना जरूरी है। देश में न्यायिक सुधार की प्रक्रिया जारी है। इस दिशा में यदि किसी कानून में संशोधन की आवश्यकता है, न्याय तंत्र में बदलाव की जरूरत है,तो केंद्र सरकार को तत्परता दिखाते हुए जल्द से जल्द संशोधन करना चाहिए और न्याय तंत्र में बदलाव करना चाहिए, तभी जरूरत मंदों की समय पर न्याय मिलने की आस पूरी हो सकेगी।
( लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Death toll in Nepal violence reaches 51: One Indian woman among them नेपाल हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 51 पहुंचा, इनमें एक भारतीय महिला भी
Next Article It is the right of every woman and child to complain about crime, Suman Rana अपराध के प्रति शिकायत करना हर महिला व बच्चे का अधिकार है, सुमनराणा 
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad
Cyber ​​Crime Police Station busted a gang involved in fraud by making nude videos using fake SIM cards.
फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड
हरियाणा
फूलों की रंगत से झूमी संस्था ह्यूमन लीगल: अनोखा होली मिलन समारोह
फूलों की रंगत से झूमी संस्था ह्यूमन लीगल: अनोखा होली मिलन समारोह
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Today's youth are becoming alienated from their history and politics.
विचार

अपने इतिहास और राजनीति से विमुख होते हुए आज के युवा

177 Views
1 week ago
Online Shopping – The Glitter of Convenience or the Trap of Consumerism
विचार

ऑनलाइन खरीदारी – सुविधा की चमक या उपभोक्तावाद का जाल

195 Views
2 weeks ago
Depletion of gas and petrol reserves; a serious question on the development model of human civilization!
विचार

गैस एवं पेट्रोल के भंडार की समाप्ति ; मानव सभ्यता के विकास मॉडल पर एक गंभीर प्रश्न !

155 Views
2 weeks ago
The threat of severe heat is looming over the country: Gyanendra Rawat
विचार

देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत

171 Views
2 weeks ago
The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

288 Views
3 weeks ago
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य
विचार

अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य

237 Views
3 weeks ago
Afghanistan-Pakistan: A double game of friendship, enmity, and strategy
विचार

अफगानिस्तान–पाकिस्तान: दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति का दोहरा खेल

229 Views
3 weeks ago
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह

637 Views
4 weeks ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Two extortionists arrested after police encounter
रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार
6 days ago
SC said – Policemen uploading photos and videos of the accused is worrying
SC बोला-पुलिसकर्मियों का आरोपियों के फोटो-वीडियो अपलोड करना चिंताजनक
4 days ago
Congress questions PM on BRICS+ summit
कांग्रेस का BRICS+ समिट को लेकर पीएम से सवाल
3 days ago
Hailstorms hit Rajasthan for the second consecutive day; rains inundate roads in Haryana
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे, हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं
6 days ago
Modi spoke to four heads of state in 24 hours: told Macron that it is necessary to reduce tensions in West Asia.
मोदी की 24 घंटे में 4 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत, मैक्रों से बोले- पश्चिम एशिया में तनाव कम करना जरूरी
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account