logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: भीषण खतरे की चेतावनी है चरम मौसमी बदलाव :ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » भीषण खतरे की चेतावनी है चरम मौसमी बदलाव :ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

भीषण खतरे की चेतावनी है चरम मौसमी बदलाव :ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 10 October, 2025
By Deepak Sharma
51 Views
Share
12 Min Read
Extreme weather changes are a warning of grave danger: Gyanendra Rawat
Extreme weather changes are a warning of grave danger: Gyanendra Rawat
SHARE

मौसमी बदलाव ने समूची दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। असलियत में मौसमी चक्र में आ रहा यह अप्रत्याशित बदलाव जलवायु परिवर्तन का संकेत तो है ही, जिसके चलते देश को पिछले दिनों जरूरत से ज्यादा या कम समय में अत्याधिक बारिश का सामना करना पड़ा है। यह मौसम में आये बदलाव का ही नतीजा है कि लगातार जारी वर्षा और हिमपात के कारण मैदानी और पर्वतीय इलाकों में गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गयी हैं। लगभग चार दशक बाद अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही उत्तराखंड में पहाड़ बर्फ से लद गये हैं। इससे लोग अक्टूबर में ही दिसम्बर जैसी सर्दी का अहसास कर रहे हैं। पर्वतीय राज्यों में हिमपात और बर्फवारी से ठंड के साथ परेशानियां बढ़ रही हैं। मौसम का यह बदलाव देख लोग हैरान हैं। वैज्ञानिक इसे पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम बता रहे हैं। जाये तो भारत जलवायु जोखिम सूचकांक 2025 में सर्वाधिक प्रभावित देशों में से है जहां पिछले तीन दशकों में यानी 1993 से 2022 तक की अवधि में यहां सूखे, लू और अन्य चरम मौसमी घटनाओं से 80 हजार से ज्यादा मौतें हुयी हैं। खास चिंता की बात यह है कि इनमें 180 अरब डालर का आर्थिक नुकसान हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत चरम मौसमी घटनओं से प्रभावित होने वाला देश है। हाल ही में सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा प्रकाशित ‘ एन विस्टेट्स इंडिया 2025 : पर्यावरण सांख्यिकी की आठवीं रिपोर्ट’ ने इस संकट की भयावहता को उजागर करने का काम किया है कि पिछले 25 बरसों में चरम मौसमी घटनाओं में 269 फीसदी की विस्फोटक बढ़ोतरी दर्ज हुयी है। यह न केवल मानवीय क्षति को ही दर्शाता है बल्कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को और इसके खिलाफ तत्काल समन्वित कार्यवाही की जरूरत को भी रेखांकित करता है। यह आंकड़ा भारत के सामने खड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों का एक कड़ी चेतावनी संकेत भी है। यह भी गौरतलब है कि चरम मौसमी घटनाओं में 269 फीसदी की बढ़ोतरी अचानक नहीं हुयी है जो कई कारकों का नतीजा है। उसमें जलवायु परिवर्तन एक अहम कारक है। आई पी सी सी की रिपोर्ट इस बात का सबूत है कि मानवीय गतिविधियों से उत्सर्जित ग्रीनहाउस गैसों ने गर्मी की लहरों, असमान्य बारिश और चक्रवातों की तीव्रता को बढ़ाया है।

जहां तक इस मानसूनी मौसम का सवाल है, इस बार अप्रत्याशित बारिश के चलते जहां देश के अधिकांश हिस्से बाढ़ और जलभराव की समस्या से जूझने को विवश हुए, वहीं वर्षा जल जनित दुश्वारियों से भी वे बेहाल दिखे। वह बात दीगर है कि बारिश के भीषण कहर से देश के मैदानी इलाके भी अछूते नहीं रह सके जबकि सबसे अधिक इसका खामियाजा देश के पर्वतीय राज्यों यथा उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब को भुगतना पड़ा। इन राज्यों में ऐसे हालात बने जिससे मानसून का असर असामान्य रूप से तीव्र और पहले से बिल्कुल अलग ही रहा। मैदान में लगातार बारिश का कहर इसी का नतीजा रहा। इस बार तो आफत की बारिश की मार ने राजस्थान तक को नहीं बख्शा। दो सक्रिय पश्चिमी विछोभ, हरियाणा में चक्रवाती स्थितियां, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने हालत को और विषम बना दिया। जहां तक हिमालयी राज्यों का सवाल है,वहां भूस्खलन की घटनाओं में बढ़ोतरी के पीछे अनियंत्रित निर्माण की अहम भूमिका है। इसमें अनियोजित पर्यटन और बांध आधारित बिजली परियोजनाओं का इन घटनाओं और इनसे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढाने में प्रमुख योगदान है। फिर अपर्याप्त आपदा प्रबंधन और जन जागरूकता की कमी को भी नकारा नहीं जा सकता।

इसमें किंचित भी संदेह नहीं है कि अब भारतीय मानसून की प्रकृति बदल रही है। कभी सूखे जैसी स्थिति और कभी रिकॉर्ड तोड़ वर्षा का सामना अब आम होता जा रहा है। महासागरीय परिस्थितियां और क्षेत्रीय दबाव तंत्र मिलकर मानसून को अप्रत्याशित बना रहे हैं। भीषण बारिश की मार झेल रहे इन राज्यों में भूस्खलन की जितनी अधिक घटनायें हुयीं, वह एक रिकार्ड है। दुख इस बात का है कि आज भी भूस्खलन का सिलसिला वहां बेरोकटोक जारी है। यह चिंतनीय है। जाहिर है यह सब अनियोजित विकास, अनियंत्रित निर्माण और पहाड़ी राज्यों में पहाड़ हो या नदियों या प्राकृतिक संसाधनों से अनावश्यक छेडछाड का नतीजा है। दरअसल इस बार इस विनाश का अहम कारण पूर्वी-पश्चिमी हवाओं में टकराव तो है ही, जबकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी ऐसा हुआ है,पर इस बार कुछ ज्यादा ही हुआ है। क्योंकि दो पश्चिमी विक्षोभ लम्बे समय तक इस क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र भी काफी समय तक बना रहा है। सबसे अहम परिवहन, उद्योग, वनों का कटान वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों का बड़ा कारण है जिससे पृथ्वी का वैश्विक तापमान बढ़ता है। फिर इस इलाके में ज्यादा बारिश का होना भी एक कारण रहा है, कमजोर आधारभूत ढांचों का निर्माण और जल निकासी का समुचित उपाय न किया जाना भी अहम वजह रही है। इसके साथ ही साथ अलनीनो जैसी प्राकृतिक घटनायें भी मौसम को प्रभावित करती हैं। इसका दुष्परिणाम भारत समेत दूसरे देशों में सूखे का कारण बनता है। इस सच्चाई को दरगुजर नहीं किया जा सकता। यह एक कटु सत्य है कि जलवायु परिवर्तन वायुमंडल को गर्म कर रहा है। वह उसकी नमी धारण क्षमता को भी बढ़ा रहा है। इससे ही भारी वर्षा की आवृत्ति और तेजी में बढ़ोतरी होती है। इसीलिए दुनिया के वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन पर अंकुश के लिये विश्व समुदाय पर जोर दे रहे हैं।

गौरतलब है कि पृथ्वी का अपने झुके हुए अक्ष पर सूर्य के चारो ओर घूमना और वायुमंडलीय घटनायें यथा तापमान, हवा और दबाव में बदलाव मौसम के बदलाव में अहम भूमिका निबाहते हैं। इसमें दो राय नहीं है। सच्चाई यह भी है कि यह कोण के साथ बदलता है और लगभग 41,000 वर्षों में यह 22.1 डिग्री से 24.5 डिग्री हो जाता है। जब यह कोण बढ़ता है तब गर्मियों में गर्म और सर्दियों में और ठंडी हो जाती है। जबकि तापमान में बढ़ोतरी की दर का यदि आकलन किया जाये तो अगले दो दशक तक तापमान दो डिग्री तक पहुंच जायेगा। इसका कारण वैश्विक ऊर्जा उपयोग की दर का तेजी से बढ़ते जाना है। नतीजतन मौसम में अप्रत्याशित बदलाव होंगे। गौरतलब है कि वैश्विक तापमान वृद्धि को पूर्व औद्योगिक स्तर से दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के पेरिस शिखर सम्मेलन का लक्ष्य हासिल करना अब मुश्किल हो गया है। इसके परिणामस्वरूप तेजी से बढ़ते वैश्विक तापमान से आर्कटिक की बर्फ पिघलने में बढ़ोतरी होगी। नतीजतन आने वाले 20-30 वर्षों में अटलांटिक महासागर की वर्तमान प्रणाली अटलांटिक मेरिडेयनल ओवर टर्निंग सर्कुलेशन बंद हो सकता है।

दरअसल पृथ्वी की धुरी 23.5 डिग्री झुकी हुयी है। इस झुकाव के कारण ही पृथ्वी के अलग अलग हिस्से साल भर सूर्य की किरणों को अलग अलग मात्राओं में हासिल करते हैं। इसे यदि यूं कहें कि पृथ्वी का झुकाव विभिन्न गोलार्द्ध को सूर्य की रौशनी प्रदान करता है। इस प्रक्रिया के अनुरूप ही ऋतुयें बदलती हैं। इसके दूसरी ओर तापमान, आद्रता और वायुदाब में हुआ तात्कालिक परिवर्तन मौसम को तेजी से बदलने में प्रभावी भूमिका का निर्वहन करता है । जबकि उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब की ओर प्रवाहित होने वाली हवा उष्मा और आर्द्रता को स्थानांतरित करती है। फिर वायुमंडलीय दबाव में परिवर्तन सीधे-सीधे तापमान और आर्द्रता को प्रभावित करता है जिससे मौसम के पैटर्न में बदलाव होता है। असलियत में मौजूदा मौसमी बदलाव महासागरीय हालातों से जुड़ा हुआ है। प्रशांत महासागर में अलनीनो कमजोर पड़ चुका है। ला-नीना के आसार हैं। यह हालात मानसून को और अधिक सक्रिय करती है।सितम्बर के महीने में बारिश की भयावहता की यही मुख्य वजह रही।

इसमें दो राय नहीं कि अत्याधिक तापमान और जलवायु से जुड़ी दूसरी चरम घटनायें लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। अत्याधिक तापमान न केवल कमजोर समूहों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि वह नींद में भी खलल डालता है। नतीजतन जहां एक ओर नदियां, झीलें और मिट्टी सूख रही है,परिणामत: उनसे जुड़े-निर्भर जीवों पर भी संकट मंडरा रहा है। साथ ही आग लगने का खतरा बढ गया है और कृषि उत्पादन पर गिरावट का खतरा मुंह बाये खड़ा है। इसमें भी दो राय नहीं कि चरम मौसमी घटनाओं में सामाजिक रूप में महिलायें और बच्चे सर्वाधिक प्रभावित होते हैं। गर्मी की लहरें हृदय रोगों और बाढ संक्रामक रोगो के विस्तार में अहम भूमिका निबाहते हैं। ये राष्ट्रीय स्तर पर विकास को बाधित करते हैं। ऐसे हालात में देश की स्वास्थ्य एजेंसियों का दायित्व काफी बढ़ जाता है। उनको ज्यादा सतर्कता का परिचय देना चाहिए। सबसे बड़ी परेशानी की बात यह है कि मौसमी बीमारियों को वायरल, डेंगू, मलेरिया का साथ मिल रहा है। फिर टायफायड के मामले भी बढ़े हैं।

डब्ल्यू एच ओ के अनुसार हर साल दुनियाभर में 6.5 लाख लोग इन्फ्लूएंजा की वजह से मौत के मुंह में चले जाते हैं। ऐसे माहौल में हम अमरीका की स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के इस दावे को नजरंदाज नहीं कर सकते कि एशिया और अमरीका के 21 देशों में जलवायु परिवर्तन के चलते 1995 से लेकर 2014 के बीच सालाना औसतन 46 लाख डेंगू के मामले सामने आये। इस दौरान डेंगू के मामले 18 फीसदी बढ़े। यही नहीं आने वाले 25 सालों में इनकी तादाद बढ़कर तीन गुणा से भी ज्यादा हो जायेगी। जाहिर है मौसमी बीमारियों के साथ-साथ हमें डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ भी युद्ध स्तर पर काम करना होगा। वैसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बाबत राज्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिये हैं लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि मच्छरों को पनपने ही नहीं दिया जाये और डेंगू व मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निवारक उपाय अपनाये जायें। तभी मौसम की मार के दौर में इन बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

( लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Order to register a case in Sabarimala gold theft case सबरीमाला गोल्ड चोरी मामले में केस दर्ज ​​​​​​​​​​​​​करने का आदेश
Next Article Only registered farmers will get fertilizer: DC केवल पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा खाद : डीसी 
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Bulk waste generators must follow the rules of the Municipal Corporation, otherwise action will be taken: Dhirendra Khadagta
बल्क वेस्ट जेनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही : धीरेंद्र खड़गटा
Faridabad
The Deputy Commissioner called for joint action from the public and departments to control air pollution.
डीसी ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनता और विभागों को संयुक्त कार्रवाई का आह्वान
Faridabad
The Modi government is undermining the rights of laborers by making changes to the MNREGA law: Poonam Chauhan
मनरेगा कानून में बदलाव कर मजदूरों के हकों पर कुठाराघात कर रही है मोदी सरकार : पूनम चौहान
Faridabad
Rehearsals are underway for the 77th Republic Day celebrations, and the Health Minister will pay tribute to the martyrs at the War Memorial.
77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल जारी, स्वास्थ्य मंत्री वॉर मेमोरियल पर देंगी शहीदों को श्रद्धांजलि
Faridabad
The 39th Surajkund International Self-Reliant Crafts Fair was inaugurated in a grand manner at Surajkund.
सूरजकुंड में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का भव्य आगाज
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.5k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views
Patanjali Dairy Product Cow Milk, Paneer Rate List
10.3k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

Surajkund craft fair became a cultural gathering due to hospitality of foreign artists
विदेशी कलाकारों की मेहमान नवाजी से सूरजकुंड शिल्प मेला बना सांस्कृतिक समागम
7.2k Views
A 'Prominent Citizens' Seminar' was held at J.C. Bose University to commemorate the centenary year of the RSS.
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘प्रमुख नागरिक संगोष्ठी’ संपन्न
6.6k Views
सूरजकुंड मेले में बढ़ रहा है पर्यटकों का रेला
5.2k Views
नगर निगम चुनाव को फ्री एंड फेयर करवाने के बने भागीदार : सीईओ सतबीर मान
4.1k Views
AIMA MAy MAT
AIMA MAT Result 2025: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ आज जारी करेगा प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट 20के परिणाम, www.aima.in पर करें चेक
2.1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
विचार

प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत

129 Views
5 days ago
The past year holds invaluable memories for me: Gyanendra Rawat
विचार

बीते वर्ष मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं: ज्ञानेन्द्र रावत

122 Views
2 weeks ago
Drinking poison has become the fate of the people of the capital city, Delhi: Gyanendra Rawat
विचार

जहर पीना राजधानी दिल्ली के लोगों की नियति बन गया है: ज्ञानेन्द्र रावत

186 Views
3 weeks ago
जरूरी है थार के रेगिस्तान को रोकने वाली ढाल को बचाना
विचार

जरूरी है थार के रेगिस्तान को रोकने वाली ढाल को बचाना

237 Views
1 month ago
डॉ. हेमलता शर्मा
विचार

संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया

266 Views
1 month ago
Dr. Richa Yadav has been nominated for the Green Warrior Award.
विचार

डा० रिचा यादव ग्रीन वारियर अवार्ड के लिए नामांकित

239 Views
1 month ago
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
विचार

ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत

418 Views
1 month ago
The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
विचार

इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !

667 Views
2 months ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Unemployed people aged 21-40 in Bengal will get ₹1500
बंगाल में 21-40 की उम्र के बेरोजगारों को ₹1500 मिलेंगे
2 days ago
Budget 2026: 50 cities to be designed for international tourists
बजट 2026-अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के​ लिए डिजाइन होंगे 50 शहर
5 days ago
Opposition MPs create ruckus, Lok Sabha adjourned till tomorrow
विपक्ष के सांसदों का हंगामा, लोकसभा कल तक स्थगित
3 days ago
Kuki groups call for shutdown to protest Manipur's new Deputy CM Nemcha Kipgen
मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध, कुकी ग्रुप्स ने बंद बुलाया
2 days ago
The speaker said – anything could have happened to the PM yesterday.
स्पीकर बोले-कल पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था
2 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account