logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के खतरे से बेखबर हम: ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के खतरे से बेखबर हम: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के खतरे से बेखबर हम: ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 12 September, 2022
By Deepak Sharma
1.8k Views
Share
11 Min Read
गौमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर संकट : सुरेश भाई
गौमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर संकट : सुरेश भाई
SHARE

मौसम में दिनोंदिन आ रहे बदलाव को सामान्य नहीं कह सकते। दरअसल यह एक भीषण समस्या है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। समूची दुनिया इसके दुष्प्रभाव से अछूती नहीं है। इसका मुकाबला इसलिए जरूरी है कि हमारी धरती आज जितनी गर्म है उतनी मानव सभ्यता के इतिहास में कभी नहीं रही है। इससे यह जाहिर हो जाता है कि हम आज एक अलग दुनिया में रहने को विवश हैं जबकि हम यह भलीभांति जानते-समझते हैं कि यह खतरे की घंटी है। उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के बीच जलवायु में बदलाव का अंतर दिनोंदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसके काफी दूरगामी परिणाम होंगे। दुख तो यह है कि इस सबके बावजूद हम इसे सामान्य घटना मानने में ही लगे हुए हैं। यही नहीं तापमान में बढो़तरी और जलवायु में बदलाव को रोकने की दिशा में जो भी अभी तक प्रयास किए गये हैं, उनका कोई कारगर परिणाम नहीं निकल सका है। यह बेहद चिंतनीय है।

जहां तक दक्षिण एशिया का सवाल है, यह निश्चित है कि यदि तापमान वृद्धि चरम पर पहुंची तो इस इलाके मे हजारों लोग मौत के मुंह में जायेंगे। 2003 में योरोप और रूस की घटना इसका जीता-जागता सबूत है जबकि वहां तापमान बहुत अधिक नहीं था, तब तकरीब 70 हजार से अधिक लोग मौत के मुंह में चले गये थे। फिर हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि जीवाश्म ईंधन जलाने से मानव इतिहास में जितना उत्सर्जन हुआ है, उसका आधा बीते केवल 30 सालों में ही हुआ है। यह खतरनाक संकेत है। यदि 2015 में जारी वैश्विक तापमान बढो़तरी के 10 सालों के औसत पर नजर डालें तो पता चलता है कि औद्यौगिक क्रांति से पूर्व की तुलना में तापमान में 0.87 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी थी जो 2020 में यानी केवल पांच साल में ही वह बढ़कर 1.09 डिग्री सेल्सियस हो गयी। कहने का तात्पर्य यह कि केवल पांच साल में इसमें 25 फीसदी की बढो़तरी हालात की गंभीरता की ओर इशारा करते हैं।

और यदि ग्लेशियरों की बात करें तो बीते साल 2021 में उत्तराखंड के नंदा देवी ग्लेशियर के फटने से धौलीगंगा के बांध बहने से हुई भीषण तबाही को लोग अभी भूले नहीं हैं। दुनिया के वैज्ञानिक तो बरसों से चेता रहे हैं कि समूची दुनिया में तापमान में बढो़तरी के चलते ग्लेशियर तेजी से पिघल कर खत्म होते जा रहे हैं। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट बीते 5 दशकों से लगातार गर्म हो रही है। इसके आसपास के हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं। सच तो यह है कि हिमालय के तकरीब 650 से भी अधिक ग्लेशियर दोगुनी रफ्तार से पिघल रहे हैं। कोलंबिया यूनीवर्सिटी के इंस्टीट्यूट आफ अर्थ के वैज्ञानिकों के अध्ययन से इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत, नेपाल, भूटान और चीन के लगभग दो हजार किलोमीटर भूभाग में फैले तकरीब 650 से ज्यादा ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग के चलते लगातार पिघल रहे हैं। 1975 से 2000 के बीच जो ग्लेशियर हर साल दस इंच की दर से पिघल रहे थे, वे 2000 से हर साल बीस इंच की दर से पिघल रहे हैं। इसलिए हिमालयी क्षेत्र की पारिस्थितिकी के व्यापक अध्ययन के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों पर भी अंकुश समय की बेहद जरूरत है। अन्यथा इसके दुष्परिणाम बेहद भयावह होंगे।

देश के उत्तर के पर्वतीय क्षेत्र में लद्दाख के पैगोंग इलाके में स्थित ग्लेशियरों के पिघलने से इस इलाके में तबाही के बादल मंडराने लगे हैं। कश्मीर यूनीवर्सिटी के जियोइनफार्मेटिक्स डिपार्टमेंट के अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन तो अहम कारण है ही, चीन द्वारा पेगोंग इलाके में झील पर पुल का निर्माण भी एक अहम समस्या है जिसके चलते पारिस्थितिकी का संकट भयावह होता जा रहा है। अहम सवाल यह है कि यह इलाका ग्लेशियरों से केवल छह किलोमीटर दूर है। इसलिए इस संवेदनशील पर्वतीय इलाके में मानवीय गतिविधियों पर रोक बेहद जरूरी हो गया है। यदि इस पर अंकुश नहीं लगा तो ग्लेशियर तो सिकुडे़ंगे हैं ही,यहां की मिट्टी में नमी कम हो जायेगी, इससे कृषि के साथ-साथ वनस्पति भी प्रभावित होगी। इस सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि लद्दाख का पैंगोंग का यह इलाका पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक और मनमोहक है। यहां दुनिया की सबसे ऊंची खारे पानी की झील है जो सबसे ख्यात प्राप्त पर्यटन स्थल है। जम्मू-काश्मीर और लद्दाख के इस इलाके में कुल मिलाकर 12,000 के करीब ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर 2000 के करीब हिमनद झीलों का निर्माण करते हैं। इनमें 200 में पानी बढ़ने से इनके फटने की आशंका है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। यदि ऐसा हुआ तो उत्तराखंड जैसी त्रासदी की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। पैंगोंग झील का 45 किलोमीटर का इलाका भारतीय क्षेत्र में आता है। पैंगोंग के इसी इलाके में चीन द्वारा लगातार निर्माण कार्य किया जा रहा है। पैंगोंग झील के पार पुल का निर्माण उसी का हिस्सा है।

विशेषज्ञों की चिंता का सबब यही है कि ग्लेशियरों को पिघलने से रोकने की खातिर इस संवेदनशील इलाके में ईंधन से चलने वाले वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाये। भारत के साथ लगातार दो सालों से चलते गतिरोध के कारण चीन यहां पर बेतहाशा निर्माण किया जा रहा है। पैंगोंग झील के पास चीन द्वारा जो निर्माण किये जा रहे हैं, उनकी दूरी ग्लेशियरों से केवल छह किलोमीटर ही है। ऐसे संवेदनशील इलाके में भारी पैमाने पर निर्माण कार्य किये जाने से ग्लेशियरों के पिघलने का खतरा बढ़ गया है। इससे लद्दाख के इस इलाके में गंभीर परिणामों से इंकार नहीं किया जा सकता।

ट्रांस हिमालयन लद्दाख के पैंगोंग इलाके में भारतीय सीमा में आने वाले इन 87 ग्लेशियरों में 1990 के बाद आयी कमी के शोध-अध्ययन जो जर्नल फ्रंटियर इन अर्थ साइंस में प्रकाशित हुआ है, के मुताबिक इस इलाके में स्थित 87 ग्लेशियर हर साल 0.23 फीसदी की दर से पिघल कर सिकुड़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंतनीय बात यह है कि यह इलाका भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील है। फिर इस सच्चाई को नकारा नहीं जा सकता कि ग्लेशियरों के पिघलने से झीलों में पानी बढे़गा। उस हालत में उनमें सीमा से अधिक पानी होने से वह किनारों को तोड़कर बाहर निकलेगा। दूसरे शब्दों में झीलें फटेंगीं। उस दशा में पानी सैलाब की शक्ल में तेजी से बहेगा। नतीजन आसपास के गांव-कस्बे खतरे में पड़ जायेगे। यानी उनको तबाही का सामना करना पडे़गा। उत्तराखंड की त्रासदी की तरह उस दशा में सब कुछ तबाह हो जायेगा। इसलिए इस मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

जहां तक हिमालयी ग्लेशियरों का सवाल है, आईपीसीसी चेता चुकी है कि हिमालय के सभी ग्लेशियर 2035 तक ग्लोबल वार्मिंग के चलते खत्म हो जायेंगे। मौजूदा हालात गवाह हैं कि हिमालय के कुल 9600 में से 75 फीसदी ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग के चलते पिघलकर झीलों और झरनों का रूप अख्तियार कर चुके हैं। यदि यही हाल रहा तो आने वाले बरसों में बर्फ से ढकी यह पर्वत श्रृंखला बर्फ विहीन हो जायेगी। यह सब इस हिमालयी क्षेत्र में तापमान में हो रहे बदलाव, अनियोजित और अनियंत्रित विकास का परिणाम है। इसमें हिमालयी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग की भी अहम भूमिका है। इससे निकले धुंए और कार्बन से ग्लेशियरों पर एक महीन सी काली परत पड़ रही है। यह कार्बन हिमालय से निकलने वाली नदियों के पानी में मिलकर लोगों तक पहुंच रहा है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत बडा़ खतरा है । यही नहीं गर्म हवाओं के कारण इस क्षेत्र की जैव विविधता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह बेचैन कर देने वाली स्थिति है। दरअसल जलवायु परिवर्तन के अलावा मानवीय गतिविधियां और जरूरत से ज्यादा दोहन भी ग्लेशियरों के पिघलने का एक बहुत बडा़ कारण है। अब यह जगजाहिर है कि ग्लेशियरों के पिघलने से ऊंची पहाडि़यों में तेजी से कृत्रिम झीलें बनेंगीं और इन झीलों के टूटने से बाढ़ तथा ढलान पर बनी बस्तिओं तथा वहां रहने-बसने वाले लोगों पर खतरा बढ़ जायेगा। इससे पेयजल समस्या तो विकराल होगी ही, पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रभावित हुए नहीं रहेगा जो भयावह खतरे का संकेत है।

वैज्ञानिक डी.पी.डोभाल कहते हैं कि यदि इस हिमालयी क्षेत्र में मानवीय गतिविधियां इसी रफ्तार से जारी रहीं तो आने वाले बरसों में हिमालय के एक तिहाई ग्लेशियरों पर मंडराते संकट को नकारा नहीं जा सकता। यानी यह ग्लेशियर खत्म हो जायेंगे। इससे पहाडी़ और मैदानी इलाकों के तकरीब 30 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। इससे मानव जीवन और कृषि उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडे़गा। पेयजल संकट, बाढ़ तथा जानलेवा बीमारियों में इजाफा होगा। गौरतलब है कि इन ग्लेशियरों से निकलने वाली जीवनदायी नदियों पर भारत, नेपाल, भूटान और चीन की तकरीब 80 करोड़ आबादी निर्भर है। इन नदियों से पेयजल, सिंचाई और बिजली का उत्पादन होता है। यदि यह पिघल गये तो ऐसी स्थिति में सारे संसाधन खत्म हो जायेंगे और ऐसी आपदाओं में बेतहाशा बढो़तरी होगी। इसलिए जहां बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन से प्राथमिकता के आधार पर लड़ना जरूरी है, वहीं ग्लेशियर से बनी झीलों से उपजे संकट का समाधान भी बेहद जरूरी है। उसी दशा में कुछ बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।
( लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद हैं।)

TAGGED:We are ignorant of rising temperature and threat of climate change: Gyanendra Rawat
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Gaumukh: गौमुख के निकट दो 2 लाख से अधिक देवदार के पेड़ों का कहाँ गये
Next Article संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर और कोविड वैक्सीन कैंप का आयोजन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

AI cannot replace the mind of a lawyer: Supreme Court judge said – AI helps in saving time
AI वकील के दिमाग की जगह नहीं ले सकता, सुप्रीम कोर्ट के जज बोले-AI समय बचाने में मददगार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Today's youth are becoming alienated from their history and politics.
विचार

अपने इतिहास और राजनीति से विमुख होते हुए आज के युवा

177 Views
7 days ago
Online Shopping – The Glitter of Convenience or the Trap of Consumerism
विचार

ऑनलाइन खरीदारी – सुविधा की चमक या उपभोक्तावाद का जाल

194 Views
1 week ago
Depletion of gas and petrol reserves; a serious question on the development model of human civilization!
विचार

गैस एवं पेट्रोल के भंडार की समाप्ति ; मानव सभ्यता के विकास मॉडल पर एक गंभीर प्रश्न !

154 Views
2 weeks ago
The threat of severe heat is looming over the country: Gyanendra Rawat
विचार

देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत

170 Views
2 weeks ago
The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

285 Views
2 weeks ago
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य
विचार

अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य

237 Views
3 weeks ago
Afghanistan-Pakistan: A double game of friendship, enmity, and strategy
विचार

अफगानिस्तान–पाकिस्तान: दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति का दोहरा खेल

227 Views
3 weeks ago
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह

609 Views
3 weeks ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Strong demand to rename All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Bilaspur after Guru Tegh Bahadur Sahib Ji
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान (AIIMS ) बिलासपुर का नामकरण गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम करने की पुरजोर माँग
5 days ago
'Development-Faith-Vision Conclave' in Dehradun: Kumbh-Tourism discussed
देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’, कुंभ-पर्यटन पर हुई चर्चा
6 days ago
Kerala Assembly Elections: BJP releases first list of 47 candidates
केरल विधानसभा चुनाव- BJP की पहली लिस्ट जारी, 47 उम्मीदवारों के नाम
6 days ago
Chief Secretary-DGP removed before Bengal elections
बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया
6 days ago
Former PM Deve Gowda criticised Rahul's performance
पूर्व PM देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना की
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account