जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस- 4 दोषियों को उम्रकैद, एक को 3 साल की जेल
जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में दिल्ली कोर्ट ने 15 साल बाद शनिवार (25 नवंबर) को दोषियों को सजा सुनाई। साकेत कोर्ट ने कहा कि अपराध रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस की कैटेगरी में नहीं आता, इसलिए मौत की सजा की अपील खारिज की जाती है।ट्रायल जस्टिस रविंद्र कुमार पांडे ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है, जबकि पांचवें…
राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, कहा- प्रचार बंद होने के बाद फ्री स्कीम्स
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की घोषणाओं के नाम पर वोटिंग करने की राहुल गांधी की अपील पर विवाद हो गया है। भाजपा ने राहुल की अपील को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उनका X अकाउंट बैन करने की मांग की है। भाजपा ने राजस्थान निर्वाचन विभाग को शिकायत देकर उनके खिलाफ आचार संहिता…
राजस्थान में वोटिंग के दौरान बवाल, भरतपुर में समर्थक भिड़े, बूथ कैप्चर किया
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के अनुसार दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 55.63 फीसदी मतदान हुआ है। शहरों से लेकर गांवों के बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। भरतपुर में बूथ कैप्चर किया गया। वहीं धौलपुर में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश हुई। भरतपुर जिले के डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के…
मोदी ने तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी, कहा- गजब का एक्सपीरियंस था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में शनिवार 25 नवंबर को तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी। पीएम ने कहा- तेजस में सफलतापूर्वक सॉर्टी की। ये गजब का अनुभव रहा। इस उड़ान से मेरे अंदर देश की स्वदेशी क्षमताओं पर भरोसा और बढ़ गया है।पीएम ने ये भी लिखा- मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह…
उत्तरकाशी टनल में रेस्क्यू रुका, अब वर्टिकल ड्रिलिंग होगी, एक्सपर्ट बोले- ऑगर मशीन टूटी, दूसरी भी नहीं आएगी
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिशों में हर दिन नई-नई बाधाएं सामने आ रही हैं। मजदूरों से महज 10 मीटर दूर अमेरिकी ऑगर मशीन टूट गई, जिसके कारण रेस्क्यू का काम शुक्रवार से रुका है। इंटरनेशनल टनलिंग एक्सपर्ट अरनॉल्ड डिक्स ने कहा है कि अब ऑगर से ड्रिलिंग नहीं होगी, न ही दूसरी मशीन बुलाई…
पूर्व फौजियों ने शंभू बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक किया जाम, वन रैंक वन पेंशन पर दिल्ली में हो रही रैली में जाने से पुलिस ने रोका
वन रैंक वन पेंशन को लेकर दिल्ली में हो रही रैली में पंजाब से जा रहे पूर्व फौजियों को शंभू बॉर्डर पर ही पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद गुस्साए पूर्व फौजियों ने ट्रेन की पट़री पर ही धरना लगा दिया। ट्रैक पर धरने की वजह से ट्रेन रूट प्रभावित हो गया।मौके पर घनौर के नायब तहसीलदार हरीश कुमार पहुंचे।…
भाजपा कांग्रेस को रोज टेंशन दे रहा सट्टा बाजार, आज फिर जानिए किसकी बन रही MP सरकार
फलौदी सट्टा बाजार रोज भाजपा कांग्रेस को टेंशन दे रहा हर। सरकार कौन बनाएगा यह 3 दिसम्बर को तय होगा लेकिन सट्टा में रोज सरकार बन रही हैं। आज भी एक अनुमान आया है। बीजेपी की एमपी में 112 से 117 सीटे आ सकती हैं। कांग्रेस की 105 सीटे आ सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी पहले के मुताबिक मजबूत हुई…
गाजा में 14 हजार मौतों के बाद इजराइली हमले बंद
इजराइल-हमास में 49 दिन की जंग के बाद आज से 4 दिन के लिए युद्धविराम शुरू हो गया है। गाजा में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत के बाद इजराइल ने हमले बंद कर दिए हैं। सीजफायर की शुरुआत सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 10:30 बजे) हुई। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक घड़ी में 7 बजते ही इजराइल ने…
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का फर्स्ट फेज, 100 KM का पुल तैयार, 250 किमी तक पिलर खड़े किए
भारत के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला फेज काम तेजी से जारी है। इसमें 100 किमी का पुल तैयार हो चुका है। 250 किमी तक पिलर खड़े किए जा चुके हैं। देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी PM शिंजो आबे ने 14 सितंबर 2017 को अहमदाबाद में इस प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन…
कोझिकोड में कांग्रेस की फिलिस्तीन के समर्थन में रैली, वेणुगोपाल बोले- हमने हमेशा इजराइली हमले का विरोध किया
केरल के कोझिकोड में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली हुई। ये रैली गुरुवार 23 नवंबर को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने बुलाई थी। इसमें केरल के दो बड़े नेता केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर शामिल हुए। रैली में प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।इसमें केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने…
जींद यौन शोषण केस में 142 छात्राओं के बयान दर्ज, ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकतें करता प्रिंसिपल
हरियाणा के जींद में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में 142 छात्राओं ने बयान दर्ज करवाए हैं। एसडीएम के नेतृत्व में बनी जांच समिति के सामने अधिकांश छात्राओं ने प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जबकि बाकी ने कहा कि वे भयानक कृत्यों की गवाह थीं। आरोपी ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकतें करता था। इस…
संजय सिंह की ज्यूडिशियल कस्टडी 4 दिसंबर तक बढ़ी
दिल्ली शराब घोटाला केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ज्यूडिशियल कस्टडी 4 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।इससे पहले संजय को 10 नवंबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उनकी कस्टडी 24 नवंबर तक बढ़ाई गई थी।दिल्ली शराब घोटाला केस में संजय सिंह 52 दिन से हिरासत में…
अनुशासन का पालन करने के लिए सभी संप्रदायों को शुद्ध करने की जरूरत : मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में हिस्सा लेने बैंकॉक गए हुए हैं। यहां उन्होंने शुक्रवार 24 नवंबर को कहा कि दुनिया एक परिवार है। हम सभी को आर्य यानी एक संस्कृति बनाएंगे। हालांकि, संस्कृति शब्द काफी नहीं है, एक बेहतर दुनिया के लिए मुझे संस्कृति कहना होगा। अनुशासन का पालन करने के लिए भारत के…
केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कमेटी चौक से लेकर आगरा चौक तक जुलूस निकाला गया
पलवल/ ब्यूरो :लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में वीरवार को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कमेटी चौक से लेकर आगरा चौक तक जुलूस निकाला गया और विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत आगरा चौक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला दहन…
नीदरलैंड का चुनाव जीते इस्लाम-विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स, पाक को आतंकी देश कहा था
नीदरलैंड में फ्रीडम पार्टी (PVV) के इस्लाम-विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने आम चुनाव में जीत हासिल कर ली है। वो देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। BBC ने बताया कि एग्जिट पोल के मुताबिक वाइल्डर्स की पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली है। गीर्ट वाइल्डर्स ने कहा कि PVV को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, हम शासन जरूर…
सेम सेक्स मैरिज पर दिए फैसले पर पुनर्विचार करेगा SC, 28 नवंबर को सुनवाई
सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले खिलाफ सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मामले की सुनवाई 28 नवंबर से की जाएगी। याचिककर्ता अमेरिका में एक लॉ फर्म में काम करने वाले एडवोकेट उदित सूद हैं। उनके वकील मुकुल रोहतगी ने मांग की है कि मामले की…


