फलौदी सट्टा बाजार रोज भाजपा कांग्रेस को टेंशन दे रहा हर। सरकार कौन बनाएगा यह 3 दिसम्बर को तय होगा लेकिन सट्टा में रोज सरकार बन रही हैं। आज भी एक अनुमान आया है।
बीजेपी की एमपी में 112 से 117 सीटे आ सकती हैं। कांग्रेस की 105 सीटे आ सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी पहले के मुताबिक मजबूत हुई हैं। इस नए आंकड़े न केवल कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ा दी बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेता भी टेंशन में आ गए।
भाजपा कांग्रेस को रोज टेंशन दे रहा सट्टा बाजार, आज फिर जानिए किसकी बन रही MP सरकार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम का इंतजार जितना नेता कर रहे उससे कहीं ज्यादा जनता को भी है। इसी वजह से जनता जानना चाहती है कि मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों किस पार्टी की सरकार बनने वाली है।
फिलहाल एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाया गया है। लेकिन फलौदी सट्टा बाजार एमपी की राजनीति और उसके नए सत्ताधीश को लेकर नए-नए दावे करता हुआ नजर आ रहा है। सट्टा बाजार के नए आंकड़े के अनुसार ये विधानसभा चुनाव 2023 का भी 2018 के चुनाव जैसा ही फंसता नजर आ रहा है।
मध्य प्रदेश को लेकर सट्टा बाजारो में कई सटीक आंकलन किये जा रहे हैं। सटोरियों के अनुसार एमपी में भाजपा और कांग्रेस के बीच में नजदीकी मुकाबला हैं। दोनो को लगभग बराबर सीटे मिल सकती है। एमपी में भाजपा का सरकार बनाने का 1 रुपया और कांग्रेस के सरकार बनाने का भाव 1.25 रुपया चल रहा हैं और 80 फीसदी यह संभावना हैं, कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरकार बनाई जा सकती हैं।