निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची समय रहते अपडेट करें अधिकारी : डीसी
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने शनिवार सायं सेक्टर 15 स्थित कैंप ऑफिस में नगर निगम चुनाव की तैयारी बारे रिवाइजिंग अथॉरिटी की समीक्षात्मक बैठक ली। इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से मतदाता सूची तैयार कराने, वार्ड अनुसार फील्ड में मतदाता सूची में सुधार व अपडेट संबंधी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय…
राष्ट्रीय लोक अदालत में 50837 केसों में से 42164 का लोगों की आपसी सहमति से हुआ निपटारा : सीजेएम रितु यादव
फरीदाबाद। सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋतु यादव ने कहा कि आज शनिवार को हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं न्यायमूर्ति पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ अरुण पल्ली के दिशा निर्देशानुसार हरियाणा प्रांत में प्रत्येक जिला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला के सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा…
एमडीयू यूजी/पीजी ऑड सेमेस्टर परीक्षा के मद्देनज़र परीक्षा केन्द्रों पर धारा 163 लागू: जिलाधीश विक्रम सिंह
फरीदाबाद। जिलाधीश विक्रम सिंह ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की यूजी/पीजी ऑड सेमेस्टर लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू की है। जिलाधीश ने बताया कि यह आदेश उक्त परीक्षाओं के संपन्न होने तक लागू रहेंगे। ज़िलाधीश ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की यूजी/पीजी…
MP-UP समेत 11 राज्यों में पारा 5° से नीचे
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में आज शीतलहर का अलर्ट है। इन राज्यों के कई जिलों में पारा 5° से नीचे चल रहा है। राजस्थान में पिछले 3 दिन से सीकर, माउंट आबू में पारा 0° पर बना हुआ है। मध्य प्रदेश में 5 दिन से शीतलहर चल रही है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में…
महाराष्ट्र में फडणवीस कैबिनेट का विस्तार 15 दिसंबर को
महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार की कैबिनेट का विस्तार 15 दिसंबर को होगा। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा। इसमें 30 से 32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत ज्यादा से ज्यादा 43 सदस्य हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है। जबकि…
किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च टाला
हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से शनिवार (14 दिसंबर) को दोपहर 12 बजे 101 किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें घग्गर नदी पर बने पुल पर की बैरिकेडिंग पर रोक लिया। 40 मिनट तक पुलिस से बहस के बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल…
लालकृष्ण आडवाणी ICU में भर्ती, हालत स्थिर
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया हैI वे ICU में भर्ती हैं। अस्पताल के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। 97 साल के आडवाणी को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उनके परिवार ने बताया कि उन्हें सर्दी-खांसी की परेशानी हुई थी, जो पॉल्यूशन के चलते और बढ़ गई।…
द्रोणाचार्य की तरह युवाओं-किसानों का अंगूठा काट रही सरकार: Rahul Gandhi
लोकसभा में शनिवार को लगातार दूसरे दिन संविधान पर चर्चा चल रही है। आज शुरुआत संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजु ने की। इसके बाद DMK सांसद ने कहा कि भाजपा हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है। इस पर विवाद हुआ। भाजपा ने कहा कि आप सबूत दीजिए। राहुल गांधी की स्पीच हुई। वे करीब 25 मिनट बोले। राहुल सावरकर पर बोले,…
राष्ट्रीय लोक अदालत आज :लंबित मामलों का निपटारा आसान, सहमति आधारित समाधान को बढ़ावा : सीजेएम रितु यादव
फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद के सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग की अध्यक्षता एवं निर्देशानुसार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितु यादव ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा शनिवार, 14 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 7 बेंचों का गठन किया गया है। जिला अदालत, सेक्टर-12 में राष्ट्रीय लोक…
सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए पात्र महिलाएं करें 27 दिसम्बर तक आवेदन : डीसी
फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनायें चलायी जा रही हैं। इसी कड़ी में विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरुस्कार देने के लिए 27 दिसम्बर 2024 तक आवेदन मांगे हैं। यह पुरूस्कार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2025 को दिया जाएगा। डीसी…
रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में ई-मेल किया
दिल्ली के 30 स्कूलों और मुंबई में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार की दोपहर को रूसी भाषा में यह धमकी भरा ई-मेल आया। इससे पहले 16 नवंबर को RBI के कस्टमर केयर को धमकी दी गई थी। धमकी के बाद पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई…
राज्यसभा सभापति धनखड़ और नेता विपक्ष खड़गे में बहस
संसद में संविधान पर पक्ष-विपक्ष की चर्चा से पहले शुक्रवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, विपक्ष ने सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसके खिलाफ भाजपा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। इसी पर हंगामा शुरू हुआ। इस दौरान धनखड़ और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के…
नेहरू-इंदिरा ने संविधान बदला: संसद में राजनाथ
संसद के शीतकालीन सत्र के 14वें दिन शुक्रवार को संविधान के 75 साल पूरे होने पर लोकसभा में चर्चा हुई। शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। 1 घंटे 10 मिनट की स्पीच में राजनाथ ने कांग्रेस पर संविधान बदलने, चुनी हुई सरकारों को गिराने, संविधान से ऊपर अपना स्वार्थ पूरा करने, इमरजेंसी के जरिए संविधान को नुकसान पहुंचाने का…
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल को बेल
कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को शुक्रवार को जमानत मिल गई। सबूतों से छेड़छाड़ मामले में CBI 90 दिनों के तय पीरियड के बाद भी चार्जशीट फाइल नहीं कर पाई थी। इस वजह से सियालदह कोर्ट ने घोष को बेल दी है। कोर्ट ने ताला थाने के पूर्व इंचार्ज अभिजीत मंडल की…
एमसीएफ चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के कार्य की प्रगति की हुई समीक्षा
फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में सभी बूथों पर 17 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक ड्राफ्ट रखवाया जाएगा, जिससे इन वॉर्डों के वोटर मतदाता सूची में अपना नाम, पता, फोटो आदि देख सकेंगे। डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में एडीसी साहिल गुप्ता ने नगर निगम से जुड़े एआरओ, रिवाइसिंग अधिकारियों के साथ एमसीएफ चुनाव…
बाबा साहब का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त, दोषियों को सजा नहीं हुई, तो होगा आंदोलन : बसपा
फरीदाबाद। बहुजन समाज पार्टी किसी भी सूरत में दलितों के मसीहा व संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि दोषियों को जल्द सजा नहीं हुई तो बहुजन समाज पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उपरोक्त शब्द जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने यहां सेक्टर 12 जिला उपायुक्त कार्यालय में प्रेस को…


