सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि से माफीनामे की ओरिजिनल कॉपी मांगी
पतंजलि विज्ञापन केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में करीब डेढ़ घंटे सुनवाई हुई। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच में रामदेव और बालकृष्ण पांचवीं बार पेश हुए। पतंजलि की ओर से मुकुल रोहतगी और बलबीर सिंह ने पैरवी की। उत्तराखंड सरकार की ओर से ध्रुव मेहता पेश हुए। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भी आज की…
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- SIT जांच तक प्रज्वल पार्टी से सस्पेंड
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में आरोपी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रज्वल के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को जनता दल (सेक्युलर) कोर कमेटी की बेंगलुरु में मीटिंग की। मीटिंग में प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला हुआ। प्रज्वल हासन से पार्टी के…
अमित शाह फेक वीडियो केस, अहमदाबाद से 2 गिरफ्तार
अमित शाह फेक वीडियो केस में मंगलवार 30 मई को गुजरात के अहमदाबाद से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी का पीए और दूसरा AAP कार्यकर्ता है। इस केस में सोमवार 29 अप्रैल को भी असम से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दिल्ली पुलिस की यूनिट इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशंस (IFSO)…
SP पलवल डॉक्टर अंशु सिंगला के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलर्ट
12 अलग-अलग मामलों में लाखों रुपए की कीमत की अवैध शराब सहित 11 तस्कर आरोपी धरे। Palwal / पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ अंशु सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव मध्य नजर एक विशेष अभियान शराब तस्करी पर प्रहार करते हुए अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ के संबंध में चलाया…
मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो बिक रहे: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 30 अप्रैल को महाराष्ट्र और तेलंगाना के दौरे पर हैं। अब तक वे महाराष्ट्र के धाराशिव, माढा और लातूर में सभाएं कर चुके हैं। धाराशिव में उन्होंने कहा- जो विरोधी भाजपा सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रहे, वे सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो चलाकर तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अब उनकी हालत ऐसी…
लोकसभा आम चुनाव-2024, 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए अधिसूचना जारी
- जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने जारी की अधिसूचना, अधिसूचना के साथ ही नामांकन का कार्य भी शुरू फरीदाबाद। लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के अधिसूचना जारी करने के साथ ही आम चुनाव के लिए नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया। जिला निर्वाचन…
फरीदाबाद में जनरेटर में लगी आग, गौशाला एवं मंदिर में हड़कंप
हरियाणा के फरीदाबाद में नीलम फ्लाई ओवर स्थित खाटू श्याम मंदिर के नजदीक एक जनरेटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के समय मंदिर में सिर्फ पुजारी मौजूद था। इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद मौके पर टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। मंदिर में सेवा करने वाले प्रह्लाद का कहना…
जिलाधीश विक्रम सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोक सभा उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
फरीदाबाद। जिलाधीश विक्रम सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोक सभा उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया के लिए दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिलाधीश विक्रम सिंह ने लोक सभा चुनाव-2024 नामांकन प्रक्रिया के समय कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अधिसूचना जारी होने के उपरांत भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आदर्श आचार संहिता…
50% से ज्यादा का रिजर्वेशन देंगे: राहुल गांधी
बिलासपुर लोकसभा में राहुल गांधी ने देवेंद्र यादव के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हम आरक्षण में लगे 50 प्रतिशत के कैप को हटा देंगे। हम इससे ज्यादा का आरक्षण देंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि, हमारी सरकार आते ही सभी का कर्ज माफ कर दिया जाएगा और MSP का कानून भी कांग्रेस लेकर आएगी। राहुल…
अमित शाह एडिटेड वीडियो केस- तेलंगाना CM को समन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को समन जारी किया है। दिल्ली पुलिस रेवंत से 1 मई को पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस ने रविवार (28 अप्रैल) को इस मामले में FIR दर्ज की थी। वायरल वीडियो में शाह SC-ST और OBC के आरक्षण को खत्म करने की बात करते…
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में एवलांच आया:प्रदेश में पिछले 36 घंटे से बारिश जारी
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग के सरबल इलाके में एवलांच आया है। माछिल में भारी बर्फबारी के चलते बीते 24 घंटे में बर्फ की 12 से 15 इंच मोटी परत जम गई है। अगले 8 घंटे में कई जगहों पर भारी बारिश और ओले गिरने और ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की आशंका है। कश्मीर में पिछले 36 घंटे से लगातार…
मोदी पर 6 साल चुनावी बैन वाली याचिका खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 6 साल के लिए चुनावी बैन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता एडवोकेट आनंद एस जोंधले का आरोप था कि PM मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया। चुनाव आयोग की तरफ से एडवोकेट सिद्धांत कुमार ने पैरवी की। कोर्ट ने कहा कि याचिका कई कारणों से पूरी तरह से…
SC ने केजरीवाल से पूछा- समन नजरअंदाज क्यों किए
दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच में मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी और ED की तरफ से ASG एसवी राजम दलीलें रख रहे हैं। बेंच ने केजरीवाल के वकील अभिषेक…
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला, CBI जांच पर SC की रोक
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि क्या 25 हजार नियुक्तियों में से सही तरीके से किए गए टीचर्स के अपॉइंटमेंट को अलग किया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई 6 मई को करेगा। याचिका में कहा गया…
फरीदाबाद लोकसभा के कांग्रेस उम्मीवार चौ महेंद्र प्रताप सिंह का आप जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने अपने निवास पर क्रिया स्वागत
Faridabad/ अतुल्य लोकतंत्र : हरियाणा कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री ( हरियाणा सरकार ) लोकसभा उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी के सेक्टर-21ए स्थित निवास पहुंचे और इंडिया गठबंधन की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। इस दौरान हरेंद्र भाटी ने महेंद्र प्रताप जी को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका…
आयोजक सुनील कुमार ने 36 बिरादरी के लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया
फरीदाबाद । देश में हर और मोदी लहर है और जनता के आशीर्वाद एवं मोदी जी के 10 वर्षों के काम के दम पर इस बार भाजपा 400 सीटों पर कमल खिलाएगी और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगी। यह बात केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर-19 हुडडा मार्किट नजदीक पुलिस चौकी,ओल्ड फरीदाबाद पर आयोजित स्वागत समारोह…


