कोटा में शिव बारात में फैला करंट , हाईटेंशन लाइन से टकराया था झंडा
कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जा रही शिव बारात में करंट फैल गया। इससे शिव बारात में शामिल 14 से ज्यादा बच्चे झुलस गए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला सगतपुरा स्थित काली बस्ती का है। जानकारी के अनुसार यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी…
खुशखबरी , 100 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम 100 रुपए कम करने का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में कीमत 903 से घटकर 803 रुपए, भोपाल में 808.50 रुपए, जयपुर में 806.50 रुपए और पटना में 901 रुपए हो गई है। इससे पहले रक्षाबंधन में हुआ था…
23 लोगों को पीएम मोदी ने दिया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में मौजूद हैं। क्रिएटर्स की सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि युवाओं को और उनकी क्रिएटिविटी को सम्मान देने के लिए यह अवॉर्ड पहली बार आयोजित हो रहे हैं। यह नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है। मोदी ने कहा कि…
फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान, नहीं तो खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट। सजग रहे एवं सतर्क रहें, एसपी डॉ अंशु सिंगला
पलवल। पुलिस अधीक्षक डॉ अंशु सिंगला,आइपीएस ने आमजन को फर्जी वेबसाइट के जरिए हो रही धोखाधड़ी से जागरूक करते हुए कहा है कि धोखाधड़ी करने के लिए एक तरीका वेबसाइट स्पूफिंग का भी है। इसमें अपराधी फर्जी वेबसाइट बनाते है और लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। लोग अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन या लैपटॉप पर बिताते है। ज्यादातर लोग अपने…
पिछले 10 वर्षो में फरीदाबाद में अभूतपूर्व विकास कार्यों करना सरकार की बड़ी उपलब्धि, कृष्ण पाल गुर्जर
फरीदाबाद, 07 मार्च। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है। इसी कड़ी में पिछले 10 वर्षों में फरीदाबाद जिला में भी अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आरओबी, आरयूबी…
अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद ने लॉन्च किया नया मैमोग्राफी मोबाइल क्लिनिक, स्तन कैंसर की जांच हुई और भी सुलभ
फरीदाबाद/ अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद ने अपना पहला मैमोग्राफी मोबाइल क्लिनिक लॉन्च किया है, जो स्क्रीनिंग प्रक्रियाओं में सुधार और पहुंच का विस्तार करके भारतीय महिलाओं में स्तन कैंसर को खत्म करने के प्रयास में आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को घर पर सेवाएं प्रदान करेगा। स्तन कैंसर से पीड़ित लोगों की जीवन प्रत्याशा शीघ्र पहचान और समय पर उपचार से बहुत प्रभावित होती है। भारत में स्तन कैंसर से महिलाओं के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में किसी भी जनसंख्या-आधारित कैंसर रजिस्ट्री की तुलना में आयु-समायोजित दर (एएआर) सबसे अधिक है। सुलभ स्क्रीनिंग की तत्काल आवश्यकता को पहचानते हुए, मोबाइल मैमोग्राफी मोबाइल क्लिनिक की शुरूआत एक शक्तिशाली पहल के रूप में सामने आई है। उच्च गुणवत्ता वाली मैमोग्राफी सेवाएं सीधे समुदायों तक पहुंचाते हुए, यह मोबाइल युनिट विशेष रूप से फरीदाबाद और इसके आसपास के जिलों को लक्षित करेगी, जहां प्रभाव सबसे अधिक ध्यान देने योग्य है। अमृताहॉस्पिटलफरीदाबादकेएडमिनिस्ट्रेटिवडायरेक्टरस्वामीनिजामृतानंदपुरी ने कहा, “मोबाइल मैमोग्राफी मोबाइल क्लिनिक का लॉन्च अमृता के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह पहल, जिसका उद्देश्य उन समुदायों तक सीधे पहुंच योग्य मैमोग्राफी सेवाएं पहुंचाना है जिनकी हम सेवा करते हैं, स्वास्थ्य देखभाल को आगे बढ़ाने के लिए अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारी मेडिकल आउटरीच में इस क्लिनिक का सफल एकीकरण अमृता हॉस्पिटल को एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करता है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है। यह प्रयास सभी को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के हमारे मिशन में बड़ी प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।"
इंडस्ट्री के सहयोग से ही कौशल विकास संभव -राणा
फरीदाबाद। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि इंडस्ट्री के सहयोग से ही कौशल का विकास संभव है। इसीलिए कौशल आधारित प्रत्येक प्रोग्राम को इंडस्ट्री के साथ एकीकृत किया जा रहा है। वह बृहस्पतिवार को इंडस्ट्री पार्टनर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के उपरांत बोल रही थी। इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय…
बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी पर 10 लाख का इनाम
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के आरोपी की जानकारी के बदले 10 लाख रुपए का इनाम देने की पेशकश की है। एजेंसी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि जो भी व्यक्ति ऐसी कोई जानकारी देगा जिसकी मदद से आरोपी गिरफ्तार हो सके, वह इनाम का हकदार होगा। आरोपी ने कैफे…
पत्नी लेट हुई तो फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाई,मुंबई एयरपोर्ट पर 6 घंटे देरी से उड़ा विमान
मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाने के आरोप में बेंगलुरु से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स की पत्नी एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गई थी। उसने फ्लाइट के टेक ऑफ में देरी करवाने के लिए धमकी भरा फोन करके बम की अफवाह फैलाई थी। आरोपी की पहचान बेंगलुरु के विलास बाकड़े के रूप में…
30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे,सरकार आने पर ग्रेजुएट को हर साल एक लाख मिलेंगे : राहुल गांधी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दोपहर राजस्थान में प्रवेश कर गई। यात्रा ने रतलाम (मध्य प्रदेश) के सैलाना से बांसवाड़ा के दानपुर में एंट्री ली। राहुल राजस्थान के बॉर्डर तक खुली जीप में पहुंचे। यहां से वे जीप में ही बांसवाड़ा शहर आए। यहां करीब 20 मिनट तक रोड शो के बाद गोविंद गुरु सरकारी कॉलेज के…
हाईकोर्ट की किसान नेताओं को फटकार,कहा- बच्चों की आड़ में हथियार समेत प्रदर्शन बहुत शर्मनाक
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर कड़ी टिप्पणियां की हैं। किसान नेता बलबीर राजेवाल और अन्य की तरफ से दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने कहा कि किसान आंदोलन में बच्चों को आगे किया जा रहा है। यह बड़े शर्म की बात है कि बच्चों की आड़ में हथियार समेत…
मोदी बोले- ये नया जम्मू-कश्मीर, इसका इंतजार दशकों से था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 मार्च) को जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर' कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इसके बाद युवा उद्यमियों से उनकी कामयाबी के किस्से और समस्याएं सुनीं। PM मोदी ने बख्शी स्टेडियम की सभा…
मानव रचना यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने प्रतिष्ठित जस्टिस आर.सी. लाहोटी मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया
मानव रचना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ की ओर से जस्टिस आर.सी. लाहोटी मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2024 का सफल आयोजन किया गया। अकादमिक उत्कृष्टता और व्यावहारिक कानूनी कौशल को बढ़ावा देने के लिए कराई गई इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के लॉ स्कूलों से 16 प्रतिष्ठित टीमों ने भाग लेकर विविध कानूनी समझ, प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।…
बेंगलुरु में पानी की कमी, 3 हजार बोरवेल्स सूखे
बेंगलुरु शहर पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि शहर में 3 हजार से अधिक बोरवेल सूख गए हैं, जिनमें उनके घर का बोर भी शामिल है। वहीं शहर के टैंकर वाले 5 हजार लीटर के लिए 500 रुपए की जगह 2 हजार रुपए वसूल रहे हैं। शिवकुमार ने कहा…
2024 चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार
2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। इसे आने वाले दिनों में CWC यानी कांग्रेस कार्य समिति द्वारा पारित होने के बाद जारी किया जाएगा। कांग्रेस कार्य समिति से जुड़े सूत्र ने भास्कर रिपोर्टर को प्रस्तावित घोषणापत्र के ब्लूप्रिंट की जानकारी दी। इसमें रोजगार, महंगाई से राहत और सामाजिक न्याय पर खास फोकस किया…
भारत को पूरे विश्व में नंबर ऑफ रिसर्च पब्लिकेशन में मिला तीसरा स्थान : एडीसी आनंद शर्मा
फरीदाबाद, 6 मार्च : जेसी बोस विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग और हरेड़ा द्वारा आयोजित किए गए आइडियाथोन नामक कार्यक्रम आयोजन किया गया। एडीसी आनंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एडीसी आनंद शर्मा ने कहा कि भारत को पूरे विश्व में नंबर ऑफ रिसर्च…


