राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय गणतंत्र दिवस समारोह में फहराएंगे तिरंगा
फरीदाबाद। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जिला फरीदाबाद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह और एट होम कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। डीसी विक्रम सिंह और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मंगलवार को समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि वीवीआइपी…
‘पोषण भी पढ़ाई भी’ अभियान के तहत दिया प्रशिक्षण
फरीदाबाद। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) द्वारा 2023 में शुरू किए गए राष्ट्रीय ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ अभियान के तहत पोषण भी पढ़ाई भी (पीबीपीबी) प्रशिक्षण फरीदाबाद जिला में चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एडब्ल्यूडब्ल्यू (AWWs) को सशक्त बनाना है, जो प्रारंभिक बाल विकास (ईसीडी) के प्रमुख सुविधा प्रदाता हैं, और इसके लिए उन्हें एक गहन 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जा रहा है।…
संविधान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक : राजकुमार वोहरा
फ़रीदाबाद। संविधान गौरव अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा, “संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है । संविधान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है और इसे बनाने में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का योगदान अविस्मरणीय है। बाबा साहेब ने जो संविधान हमें दिया, वह समाज के हर वर्ग के…
गणतंत्र दिवस परेड व पीएम रैली का डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स बनेंगे हिस्सा
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। बीए विभाग के छात्र सुहैल और अमन सागर को प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने के लिए चुना गया है। कैडेट सुहैल को कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है, जबकि…
सुप्रीम कोर्ट ने रोड-सेफ्टी उपायों पर राज्यों से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राज्यों में रोड सेफ्टी उपाय और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के नियमों को लागू करने के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने इसे लेकर बचे हुए 23 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों (UT) से जवाब मांगा है। कोर्ट ने इन राज्यों को इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और रोड सेफ्टी उपायों के अनुपालन वाली रिपोर्ट दाखिल…
IIT मद्रास के डायरेक्टर का दावा- गोमूत्र में औषधीय गुण
IIT मद्रास (चेन्नई) के डायरेक्टर प्रो. वी कामकोटि का एक वीडियो वायरल है। इसमें वे दावा करते नजर आ रहे हैं गाय का यूरिन यानी गोमूत्र में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये कई बीमारियों को ठीक कर सकता है, जिसमें IBS या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम भी शामिल है। कामकोटि के दावे को कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा-…
केरल में 24 साल की युवती को फांसी की सजा
केरल के तिरुवनंतपुरम की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सोमवार को 24 साल की एक युवती को फांसी की सजा सुनाई। युवती ने अक्टूबर 2022 में आयुर्वेदिक टॉनिक में जहर मिलाकर अपने बॉयफ्रेंड को पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, इसलिए उसने बॉयफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी जान ले ली। उसके…
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के दोषी को उम्रकैद
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद (मरते दम तक जेल) की सजा सुनाई गई है। सियालदह कोर्ट के जज अनिर्बान दास ने सोमवार, दोपहर 2:45 बजे सजा सुनाते हुए कहा, 'यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला नहीं है। मौत की सजा नहीं दी सकती।'…
समाधान शिविर: नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक अभिनव पहल
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में फरीदाबाद जिला में समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे…
एवीटी हथीन पुलिस की शराब तस्करी पर बड़ी कार्यवाही
पलवल: पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक पलवल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल चंद्र मोहन आईपीएस द्वारा शराब तस्करी पर अंकुश एवं अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ बारे निर्देश जारी किए हुए हैं जिनकी पालना में एवीटी हथीन प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर की टीम ने शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए लाखों रुपए की कीमत की 199 पेटी…
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 35 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ उठाएं
फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष पहल, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत उद्यमियों को 35 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत इच्छुक उद्यमी अपने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना या विस्तार के लिए आवेदन…
सेक्टर तीन में पार्क का किया जाएगा नवीनीकरण : पं. मूलचंद शर्मा
Faridabad: जनवरी। पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक पं0 मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 3 के 60 गज में डी प्लान के माध्यम से लगभग 15 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यकरण के कार्य का स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर कार्य का शिलान्यास कराया।इस मौके उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव से विकास के कार्य करती है।भाजपा राज में…
किसान आंदोलन- अनशन के 55वें दिन डल्लेवाल को ग्लूकोज चढ़ाया
सभी फसलों की MSP पर खरीद समेत 12 मांगों को लेकर 55 दिन से अनशन कर रहे 70 साल के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को ग्लूकोज चढ़ाया गया है। शनिवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे थे। उन्होंने डल्लेवाल से मिलकर मीटिंग का न्योता दिया। केंद्र की…
दिल्ली में NDA की सरकार बनेगी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM) के दक्षिणी परिसर और नेशनल डिजास्टर रिसपॉन्स फोर्स (NDRF) की 10वीं बटालियन परिसर के साथ अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान एक जनसभा में उन्होंने कहा कि जब कोई आपदा भगवान द्वारा भेजी जाती है तो NDRF मदद के…
अहमदाबाद में आयुष्मान घोटाला, आरोपी रिमांड पर
गुजरात के अहमदाबाद में PMJAY योजना में घोटाले के आरोपी कार्तिक पटेल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कार्तिक के अस्पताल में 2 मरीजों की PMJAY योजना के तहत जबरन एंजियोप्लास्टी की गई थी, इसके बाद मरीजों की मौत हो गई। घटना के बाद कार्तिक त्यागी फरार हो…
सैफ पर हमला केस- एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का दावा- चोरी के इरादे से घर में घुसा था
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी को शनिवार रात 2 बजे ठाणे के एक लेबर कैंप से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस के DCP गेदाम दीक्षित ने बताया कि बताया…


