पीएमकेवीवाई के तहत आईटीआई में शुरू होंगे 2 से छह महीने के कोर्स, जहां विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा, वहां दो शिफ्टों में लगेंगी कक्षाएं
फरीदाबाद( अतुल्य लोकतंत्र ): दीपक शर्मा / हरियाणा सरकार के कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में करवाए जाने वाले कोर्सों की संख्या बहुत जल्द बढ़ने वाली है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की आईटीआई में अभी तक 76 तरह के इंजीनियरिंग व नॉन इंजीनियरिंग कोर्स करवाए जा रहे हैं।…


