New Delhi/Atulya Loktantra: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई है। जो एक अच्छी खबर होने के साथ साथ राहत की बात है। शनिवार को 50,357 मामले सामने आए जबकि रविवार को यानि आज 24 घंटे में 45,674 नए मामले सामने आए है। मृतकों की संख्या में भी आज गिरावट देखी गई है। शनिवार को जहां 577 मरीजों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 559 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 78 लाख को पार कर गई है। देश में वायरस से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 85,07,754 है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 78,68,968 है।
पिछले 24 घंटे में 49,082 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 5,12,665 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 3,967 मरीजों की कमी हुई है। वहीं, देश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1,26,121 लोगों ने जान गंवाई है।