logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और कोरोना का संकट
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और कोरोना का संकट
Editorial

स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और कोरोना का संकट

Deepak Sharma
Last updated: 19 August, 2020
By Deepak Sharma
1.7k Views
Share
14 Min Read
SHARE
ज्ञानेन्द्र रावत

भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अमेरिकी अर्थशास्त्री, जलवायु विशेषज्ञ और संयुक्त राष्ट्र् के महासचिव रहे कोफी अन्नान के विकास नीति सलाहकार जेफ्री सैश का मानना है कि भारत ने आजादी के बाद से ही स्वास्थ्य में बहुत कम निवेश किया है। राष्ट्रीय स्तर पर हो रही प्रतिक्रियायें और समाज के निचले स्तर से इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए भारत को न्यूनतम स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 50-60 डालर प्रति व्यक्ति की बेहद जरूरत है। जरूरत से कम निवेश एक पुरानी बीमारी है। यह ऐसी चीज है जिसे निश्चित रूप से अब 2020 से आगे नहीं जाना चाहिए। क्योंकि अब आपके पास सभी माध्यम हैं। ऐसे हालात में अधिक निवेश और कुशल प्रबंधन समय की मांग है। इसे नकारा नहीं जा सकता। दुख इस बात का है कि आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में दुनिया में भारत की रैंक्रिग 145 है।

आबादी, आकार, तकनीक और प्रचार के मामले में हम भले शीर्ष पर होने का दावा करते रहें, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में हमारा रिकार्ड बहुत ही सोचनीय है। नतीजन लोगों को गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। कोरोना महामारी के दौर में इस तथ्य को सबके सामने उजागर करके रख दिया है। वैश्विक स्तर पर देखें तो दुनिया में अभी तक कोरोना 77,4,299 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। दुनिया के 188 देशों में कोरोना संक्रमित 21,901,102 से कहीं ज्यादा है। हमारे यहां 17 अगस्त तक इससे हुई मौतों का आंकड़ा 51 हजार 797 और संक्रमितों का 27,02,742 को पार कर चुका है। देश में संक्रमितों की रोजाना हो रही लगभग 60 हजार से अधिक की बढ़ोतरी गंभीर चिंता का विषय है। यह हालात की भयावहता का सबूत है। यही हाल रहा ता कुछ ही दिनों में कोरोना संक्रमितों के मामले में हमारा देश अमेरिका को भी पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंच जायेगा।
इस बारे में हार्बर्ड हैल्थ इंस्टीट्यूट के प्रख्यात चिकित्सक डा. आशीष दत्ता का कहना है कि कोरोना को लेकर भारतीय नीति समझ से परे है। पूर्ण लाॅकडाउन समाप्त होने के बाद के हालात सबूत हैं कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत कोरोना का ग्लोबल हाॅट स्पाॅट बनता जा रहा है। जरूरत यह है कि कोरोना मामलों की जांच में तेजी लायी जाये। गंगाराम अस्पताल के डाक्टर अरविंद कुमार की मानें तो देश की लाॅकडाउन की नीति कारगर नहीं रही है। लाॅकडाउन का मतलब है कि किसी भी तरह संक्रमण को रोका जाये। पूर्ण लाॅकडाउन ही इसका कारगर उपाय है। एम्स के डाक्टर विनय हर्डा का कहना है कि फिलहाल कोरोना के खात्मे की उम्मीद दूर की कौड़ी है।
इसलिए धैर्य के साथ हमें सावधानी के उपायों का पालन करना बेहद जरूरी है। हालात की गंभीरता को देख अब फिर कुछ राज्यों में लाॅक्डाउन बढ़ा दिया गया है। कहीं-कहीं हफ्ते में दो दिन तो कहीं तीन दिन पूर्ण लाॅकडाउन कर दिया गया है। हालात की भयावहता का सबूत यह है कि कहीं अस्पतालों में इंजैक्शन लगाने वाला नहीं है, कहीं स्ट्रेचर नही तो कहीं एम्बुलैंस नहीं है। कहीं क्वाराइंटाइन सेंटर में गंदगी का साम्राज्य है, कहीं पानी भरा है, तो कहीं कुत्तों का बसेरा है। कहीं एक हाल में 20-20 संक्रमित हैं और एक शौचालय है। सबसे बुरी हालत बिहार की है जहां शासन-प्रशासन मौन है और क्वाराइंटाइन सेंटर में दवा की बात तो दीगर है, पानी ही नहीं है। अररिया में बदहाली का आलम यह है कि बिना जांच कोरोना पाजिटिव बता दिया जा रहा है।
फिर देश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। वह बात दीगर है कि स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात एक कर संक्रमितों का इलाज कर रहे हैं। सैकड़ों अपनी जान भी गंवा चुके हैं। जबकि जीवन के अधिकार में स्वस्थ जीवन का अधिकार शामिल है लेकिन इस ओर ध्यान न दिया जाना बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है। सीडीडीईपी की रिपोर्ट को मानें तो हमारे यहां 10 लाख 41 हजार 395 एलोपैथिक डाक्टर रजिस्टर्ड हैं। हर 10,189 लोगों पर एक डाक्टर है जबकि डब्ल्यूएचओ ने एक हजार लोगों पर एक डाक्टर की सिफारिश की है। इस तरह छह लाख डाक्टरों की कमी है। हर 483 लोगों पर एक नर्स है यानी 20 लाख नर्सों की कमी है। यहां डाक्टर मरीजों को दो मिनट का समय भी नहीं दे पाते।
जबकि अमेरिका, स्वीडन और नार्वे जैसे देशों में डाक्टर मरीज को 20 मिनट का समय देते हैं। यहां 90 करोड़ ग्रामीण आबादी की स्वास्थ्य सम्बंधी देखभाल हेतु 1.1 लाख डाक्टर हैं। ग्रामीण इलाके में 5 में केवल एक डाक्टर ठीक से प्रशिक्षित है। हमारे ग्रामीण इलाकों की स्थिति पाकिस्तान, वियतनाम और अल्जीरिया से भी बदतर है। स्वास्थ्य सेवाओं और डाक्टरों की मौजूदगी के मामले में गांव और शहरों में बहुत अंतर है। ग्रामीण इलाकों की हालत बेहद खराब है। दि हेल्थ वर्क फोर्स इन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार देश में ढाई लाख हेल्थ वर्करों में से 59.2 फीसदी शहरी इलाकों में जबकि 40.8 फीसदी गांव में प्रैक्टिस करते हैं।
कुल मिलाकर 72.2 फीसदी जनता के लिए केवल 40.8 फीसदी हैल्थ वर्कर हैं। देश में एक लाख आबादी पर 79.7 फीसदी डाक्टर, 61.3 फीसदी नर्स और 201 हैल्थ वर्कर हैं। आजादी के समय हमारे यहां कुल 23 मेडीकल कालेज थे जबकि 2016 में 420। उसके बाद खुले मेडीकल कालेजों की तादाद अलग है। इनमें हर साल केवल 60 हजार डाक्टर तैयार हो पाते हैं। इनमें 55 फीसदी निजी कालेजों से आते हैं। हर साल 100 मेडीकल कालेज खोले जाये तब कहीं डाक्टरों की कमी पूरी हो सकेगी।

देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करने वाले 20 करोड़ से अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में 18,500 डॉक्टर की जगह 11,500 हैं जबकि 7,000 पद खाली हैं। प्रदेश को 33,000 विशेषज्ञ डाक्टर चाहिए लेकिन हैं आधे भी नहीं। आबादी के मुताबिक 14,000 अतिरिक्त एमबीबीएस डाक्टर चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व बैंक के सहयोग से तैयार रिपोर्ट में स्वास्थ्य में केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र् शीर्ष पर हैं और हरियाणा, राजस्थान और झारखण्ड अपनी स्थिति में सुधार करने वाले राज्यों की पांत में अव्बल हैं। रैंक्रिग में 21 बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश निचलेे पायदान पर है। उसके बाद बिहार, ओडिसा, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड हैं। छोटे राज्यों में त्रिपुरा अब्बल है।

बिहार में 3536 की जगह 1300 ही डाक्टर हैं जबकि 11,373 पद सृजित हैं। वहां जरूरत के मुताबिक आधे भी नहीं हैं। यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बीते साल बिहार हाई कोर्ट सबसे बदहाल करार दे चुकी है। उसके अनुसार गरीब जनता के पास पैसा नहीं है कि वह प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा सके। सरकारी अस्पतालों में इलाज की जगह मौत मिलती है। स्वीकृत पद भरे नहीं जा रहे। ठेके पर कर्मियों को रखा जा रहा है। सरकारी दावे के बावजूद हकीकत कुछ और ही बयां करती है। राज्य में हृदय रोग के इलाज के लिए बनाए एकमात्र इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, आईजीआईएमएस और कई अस्पतालों में फार्मेसिस्ट तक नहीं हैं।

यहां कोर्ट के आदेश से सीटी स्कैन, डायलिसिस और एम आर आई मशीनें लगाई गईं लेकिन कैमीकल की वजह से वे बेकार पड़ी हैं। उत्तराखण्ड में 2800 सृजित डाक्टरों के पदों में से 1500 ही कार्यरत हैं। इनमें अधिकांश संविदा पर हैं। यहां सरकारी मेडीकल कालेजों में बांड की शर्त पर महज 50 हजार पर डॉक्टर तैयार किये जा रहे हैं। लेकिन वे ग्रामीण अंचलों से गायब रहते हैं। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और झारखण्ड में सेवाएं शुरू की गईं।

लेकिन उत्तराखण्ड में 100 करोड़ खर्च के बावजूद राज्य के अस्पताल और बदहाल हो गए। झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में भी यह माॅडल कारगर नहीं रहा। उत्तर प्रदेश में शिशु कल्याण केन्द्र व जिला स्तर पर डायलिसिस व पैथालाॅजी से लोग संतुष्ट नहीं हैं। दिल्ली, मेघालय, मिजोरम और पुडुचेरी बीते सालों में स्वास्थ्य पर खर्च करने में अव्बल रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश और बिहार सबसे पीछे। पीएचडी चैम्बर आॅफ कामर्स के अध्ययन की रिपोर्ट इस तथ्य को प्रमाणित करती है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है और दोनों क्षेत्रों में खर्च एक प्रकार का निवेश है।

नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ बायोलाॅजिकल्स द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर किये सर्वे में खुलासा हुआ कि बाजार में बिक रहीं 3.16 फीसदी और सरकारी अस्पतालों-डिस्पेंसरियों की दवाओं की 10.02 फीसदी गुणवत्ता खराब है। जांच में सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों की दवाओं की गुणवत्ता घटिया पायी गई। ऐसी हालत में सरकारी अस्पतालों-डिस्पेंसरियों की दवाई मरीज की जान की मुसीबत बन रही हैं। सर्वे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, तेलंगाना, मेघालय, अरुणाचल और नागालैंड में यह आंकड़ा 11.39 से 17.39 फीसदी के बीच था जबकि दिल्ली, चंडीगढ़, ओडिसा, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में 7.39 था।

साइंस जर्नल लैंसेट की मानें तो भारत में घटिया इलाज से एक साल में 15 लाख 99 हजार 870 मौतें हुईं। इस मामले में देश की हालत अफगानिस्तान से भी बदतर है। हमारे यदि सरकारी अस्पतालों की बात की जाये तो वहां हालत यह है कि स्वीपर तो इंजैक्शन लगाते पाये गए हैं। गरीब की तो वहां जाना मजबूरी है। उनमें इलाज कराना चांद से तारे तोड़ने के समान है। निजी अस्पतालों की हालत यह है वह रोगियों से ज्यादा मुनाफे पर ध्यान देते हैं। सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था से मिली उपेक्षा रोगी को मनोवैज्ञानिक और मानसिक रूप से तोड़ देती है। फिर डाक्टरों-कर्मचारियों में संवेदनशीलता और सहानुभूति का पूर्णतः अभाव है। इससे लगता है कि स्वास्थ्य सेवाओं को ही इलाज की सबसे ज्यादा जरूरत है।

लेकिन हमारी सरकार सरकारी अस्पतालों की बेहतरी के बारे में दावे-दर-दावे करते नहीं थकती। जबकि राज्यपाल हो या सरकार का मंत्री हो, मुख्यमंत्री हो या सांसद-विधायक, हर कोई इलाज के लिए मेदांता ही जाता है। समझ नहीं आता जब दिल्ली में एम्स, सफदरजंग, जी.बी.पंत और राम मनोहर लोहिया जैसे उच्च श्रेणी के सर्व सुविधा सम्पन्न अस्पताल मौजूद हैं फिर नेता बीमार होने पर मेदांता का रुख क्यों करते हैं। गौरतलब है कि मेदांता जैसे अस्पतालों में साधारण सर्दी-जुकाम होने पर 15 लाख तक का बिल बना दिया जाता है। यह समझ नहीं आता। लगता यह है कि नेताओं के पास समय का अभाव होता है, जनता का उनको इतना ख्याल होता है कि इसलिए वह निजी और मंहगे अस्पतालों में जाना पसंद करते हैं ताकि उनका समय बचे और वह शीघ्र स्वस्थ होकर जनता की सेवा में लग सकें।

फिर उनके इलाज का खर्चा तो सरकार ही उठाती है, फिर वह मंहगे अस्पतालों में क्यों न जाये। गौर करने वाली बात यह है कि इस बीच सरकार ने स्वास्थ्य सेवा का बजट बढ़ाया तो जरूर लेकिन चुनौतियां भी अधिक है। उस हालत में जबकि कोरोना की अभी तक कोई दवा ईजाद नहीं हो पाई है, दावा जरूर किया जा रहा है कि जल्दी ही कोरोना की दवा आ जायेगी। तक तक हजारों मौत के मुंह में और चले जायेंगे। इसमें दो राय नहीं। यह सच है कि कोरोना का मुकाबला आसान नहीं है। सबसे बड़ी बात बचाव और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की है। इससे बचने का यही कारगर उपाय है।

                                                                         (लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं चर्चित पर्यावरणविद हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article 20 अगस्त को देश के 20 कूड़ा बीनने वालों से संवाद करेंगे पीएम, करनाल से सोनू और बच्ची का हुआ चयन
Next Article सुशांत केस की जांच करेगी CBI, सुप्रीम कोर्ट ने पटना में दर्ज FIR को सही माना
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

AI cannot replace the mind of a lawyer: Supreme Court judge said – AI helps in saving time
AI वकील के दिमाग की जगह नहीं ले सकता, सुप्रीम कोर्ट के जज बोले-AI समय बचाने में मददगार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

DelhiEditorialLatest Hindi NewsNews

देश में बड़े किसान नेता के रूप में उभर सकते हैं राकेश टिकैत !

2.1k Views
5 years ago
Editorial

गणतंत्र दिवस हेतु स्वामी नित्यानंद जी को मुख्य अतिथि बनाया जाये- ज्ञानेन्द्र रावत

1.8k Views
5 years ago
Editorial

श्राद्ध कर्म की प्रासंगिकता का सवाल

1.7k Views
6 years ago
व्यक्तित्व निर्माण
Editorial

Education is Helpful in Personality Building: व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है शिक्षा

4k Views
3 years ago
Editorial

पार्क के ट्री-गार्ड उखड़वाने से सेक्टरवासी नाराज, विधायक के बेटे को ठहराया जिम्मेदार

1.6k Views
6 years ago
Editorial

यह भी एक मिसाल है। देशवासियों को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है : ज्ञानेन्द्र रावत

1.5k Views
6 years ago
Editorial

आज टी वी पर चल रही डिबेट्स, कितनी सार्थक

1.8k Views
6 years ago
Editorial

आसान नहीं कोरोना से मुकाबला

1.6k Views
6 years ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Strong demand to rename All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Bilaspur after Guru Tegh Bahadur Sahib Ji
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान (AIIMS ) बिलासपुर का नामकरण गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम करने की पुरजोर माँग
5 days ago
'Development-Faith-Vision Conclave' in Dehradun: Kumbh-Tourism discussed
देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’, कुंभ-पर्यटन पर हुई चर्चा
6 days ago
Kerala Assembly Elections: BJP releases first list of 47 candidates
केरल विधानसभा चुनाव- BJP की पहली लिस्ट जारी, 47 उम्मीदवारों के नाम
6 days ago
Chief Secretary-DGP removed before Bengal elections
बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया
6 days ago
Former PM Deve Gowda criticised Rahul's performance
पूर्व PM देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना की
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account