Faridabad/Atulya Loktantra: बहुत कम लोग जानते है कि चेहरे पर बर्फ लगाने से डार्क सर्कल दूर हो जाते हैं। इससे चेहरा हमेशा तरोताजा बना रहता है। अगर आपको मेकअप करना पसंद है तो आपको नियमित रूप से बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से चेहरा हमेशा फ्रेश बना रहता है। ये दाग-धब्बों को दूर करता है। बर्फ केवल एक ही जगह अप्लाई नहीं करें इसे पूरे चेहरे पर घुमाना जरूरी है।
हालांकि बर्फ को अप्लाई करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी त्वचा सीधे बर्फ के संपर्क में न आए। अगर ऐसा होता है तो बहुत अधिक ठंड से त्वचा लाल हो सकती है। एक मुलायम कपड़े में बर्फ को लपेट लें। अगर आपको कहीं लंबे वक्त के लिए जाना है और आप चाहते हैं कि आपका मेकअप ज्यादा वक्त तक टिका रहे रहे तो मेकअप करने से पहले बर्फ अप्लाई कर लें। बर्फ अप्लाई करने के बाद चेहरे को मुलायम कपड़े से सुखा लें और इसके बाद मेकअप लगाएं। ऐसा मेकअप लंबे समय तक बना रहता है। चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरा सौम्य और शीतल बना रहता है। अगर आप टैनिंग की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये एक कारगर उपाय हो सकता है। दिनभर में एक बार भी ऐसा कर लेना फायदेमंद होगा।
अगर आपको थ्रेडिंग कराने में बहुत दर्द होता है तो भी आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। थ्रेडिंग कराने से पहले आईब्रो के ऊपर और आस-पास बर्फ मल लें। पानी को हल्के से साफ करने के बाद थ्रेडिंग कराएं। आपको पहले की तुलना में बहुत कम दर्द होगा।
ग्लोइंग फेस के लिए
चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जिससे चेहरे पर चमक आती है। इसके साथ ही ये रिंकल और बढ़ती उम्र के निशान कम करने में भी मददगार होता है।
डार्क सर्कल को दूर भगाएं
आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने के लिए तरह-तरह के उत्पाद बाजार में मौजूद हैं। परन्तु आप चाहें तो बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं ये कारगर होने के साथ ही सुरक्षित भी हैं। अगर आपको बेहतर परिणाम चाहिए तो आप खीरे के रस और गुलाब जल को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा सकते हैं इसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल की समस्या बहुत जल्दी दूर हो जाएगी।
मुंहासे दूर करने के लिए
चेहरे पर लाल निशान आते ही उस पर बर्फ अप्लाई कर करने से मुंहासे दूर हो जाते है। अगर आपको और बेहतर परिणाम चाहिए तो आप नीम या पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा सकते हैं। इससे मुंहासे बढ़ेंगे नहीं और चेहरा भी साफ हो जाएगा।
बेदाग त्वचा के लिए
आइस फेशियल त्वचा को न केवल ग्लो देता है बल्कि बेदाग भी बनाता है। ये बेहद आसान और कारगर है।