Chandigarh/Atulya Loktantra News: अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हरियाणा में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान सोमवार को शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत गोहाना की वाल्मीकि बस्ती से होगी। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। सबसे पहले सीएम मनोहर लाल ने रविवार को अपना योगदान दिया।
उन्होंने हरियाणा समिति को 5 लाख 10 हजार रु. का चेक दिया है। इस दौरान सीएम को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रारूप का चित्र भेंट किया गया। अभियान की जिम्मेदारी आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह राकेश त्यागी को दी गई है। प्रदेश में 45 हजार कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगी। 20 हजार से अधिक राशि चेक के जरिए ली जाएगी।