उत्तर प्रदेश में मानसून 2021 (Monsoon 2021) भले ही दो हफ्ते पहले दस्तक दे चुका है, लेकिन फिलहाल मानसून अब कमजोर पड़ गया है। वहीं दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत राजस्थान के कुछ इलाकों में मानसून अभी तक आया ही नहीं। ऐसे में लोग मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और अन्य जगहों पर एक हफ्ते में मानसून आ सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून पहुंचने की संभावना है। वैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों को छोड़कर लगभग पूरे देश में मानसूनी बारिश हो रही है। वहीं अगले पांच दिन तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और नॉर्थ वेस्ट इंडिया के आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्व एमपी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ ही दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के आसार (Barish Ke Asar) है। पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक के अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।