भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटें जीत ली हैं। 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। हालांकि भाजपा के चारों उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
विनिंग मार्जिन के लिहाज से बात करें तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत कांगड़ा सीट पर मिली। यहां पार्टी उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को ढाई लाख के आसपास मतों से हराया।
मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 72 हजार से अधिक वोटों से हराया। कंगना और विक्रमादित्य सिंह के आमने-सामने होने के कारण इस सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थी। कंगना रनोट को यहां 5 लाख से ज्यादा वोट मिले।
हमीरपुर संसदीय सीट पर अनुराग ठाकुर ने लगातार 5वीं जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को लगभग पौने दो लाख वोटों से हराया। अनुराग ने अपनी जीत के लिए क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में फैसला सुनाया है।
हिमाचल की शिमला संसदीय सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार और कसौली के मौजूदा विधायक विनोद सुल्तानपुरी को लगभग 90 हजार वोटों से पटखनी दी।
अनुराग ठाकुर जीते
हमीरपुर में पौने 2 बजे तक पोल हुए कुल 1025237 वोटों में से 966805 वोटों की गिनती पूरी हो गई। इसके साथ ही यहां भाजपा के अनुराग ठाकुर की जीत तय हो गई।
हिमाचल में 1 बजे तक की स्थिति
- चारों सीटों पर भाजपा आगे – कांगड़ा से राजीव भारद्वाज 233512 वोटों से आगे – मंडी से कंगना रनोट 69335 वोटों से आगे – हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 154102 वोटों से आगे। उनकी जीत तय है। – शिमला से सुरेश कश्यप 85299 वोटों से आगे
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर की जीत तय
हमीरपुर सीट से भाजपा के कैंडिडेट अनुराग ठाकुर की जीत तय हैं। वह यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल रायजादा को हराने जा रहे हैं।
विधानसभा उप-चुनाव में 4 पर कांग्रेस, 2 पर भाजपा आगे
धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 2716 वोटों से आगे लाहौल-स्पीति में कांग्रेस की अनुराधा राणा 1329 वोटों से आगे सुजानपुर से कांग्रेस के कैप्टन रंजीत सिंह 2174 वोटों से आगे बड़सर से भाजपा के इंद्रदत्त लखन पाल 2797 वोटों से आगे गगरेट से कांग्रेस के राकेश पालिया 6260 वोटों से आगे कुटलैहड़ से कांग्रेस के विवेक शर्मा 3117 वोटों से आगे


