Chandigarh/Atulya Loktantra News: कोरोना के कारण भीड़ जुटाने को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में राज्य सरकार ने राहत देते हुए नई गाइडलाइन जारी की हैं। अब इनडोर हॉल में 50% क्षमता के साथ अधिकतम 200 के बजाय 500 लोग इकट्ठे हो सकेंगे। खुले मैदान में आयोजक कितने भी लोग इकट्ठा कर सकते हैं। पहले अधिकतम 500 लोगों की सीमा निर्धारित थी। आयोजकों को भीड़ जुटाने के लिए डीएम से अनुमति लेनी होगी। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराना होगा। सभी के लिए फेस मास्क, थर्मल स्कैनिंग, 2 गज की दूरी, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करना जरूरी है।
कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, अब खुले में भीड़ जुटाने पर कोई लिमिट नहीं
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


