विपक्षी गठबंधन I.N.D.I ब्लॉक के नेताओं की बैठक शनिवार (1 जून) को कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकाजुर्न खड़गे के दिल्ली निवास पर शुरू हो गई है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, झारखंड सीएम चंपई सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, NCP (SCP) चीफ शरद पवार, AAP के संयोजक दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित अन्य नेता मौजूद हैं। आज की बैठक में PDP और TMC नेताओं ने भाग नहीं लिया है।
न्यूज एजेंसी PTI की खबर के मुताबिक, I.N.D.I. ब्लॉक की बैठक में 4 जून को आने वाले चुनाव नतीजों को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। INDI अलायंस की ये 6वीं बैठक है। इससे पहले गठबंधन के नेता पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में बैठक कर चुके हैं। एक बार वर्चुअल मीटिंग हुई थी।
खड़गे ने पहले ही कहा था कि यह एक अनौपचारिक बैठक है, जहां वे केवल इस बात पर चर्चा करेंगे कि मतगणना के दिन उन्हें किस तरह की तैयारी करनी चाहिए और लोगों को कैसे सतर्क रहना चाहिए, चाहे वो EVM को लेकर हो या फॉर्म 17 सी के को लेकर हो। कांग्रेस पहले ही अपनी स्टेट यूनिट को फॉर्म 17सी को लेकर सतर्क रहने का कह चुकी है।
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बैठक में शामिल नहीं हुई हैं। ममता ने कहा था कि 1 जून को मेरे घर (बंगाल) में चुनाव है। ममता के अलावा मेहबूबा मुफ्ती और तेजस्वी यादव भी इस मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं।
बैठक में शामिल नेताओं के नाम…
- मल्लिकार्जुन खड़गे (CON.)
- सोनिया गांधी
- राहुल गांधी
- के.सी. वेणुगोपाल
- प्रियंका गांधी
- अखिलेश यादव (SP)
- राम गोपाल यादव
- शरद पवार (NCP-SCP)
- जितेंद्र अव्हाड
10. अरविंद केजरीवाल (AAP)
- भगवंत मान
- संजय सिंह
- राघव चड्ढा
- टी. आर. बालू (DMK)
- तेजस्वी यादव (RJD)
- संजय यादव
- चंपई सोरेन (JMM)
- कल्पना सोरेन (JMM)
- फारूक अब्दुल्ला (J&KNC)
- डी. राजा (CPI)
- सीताराम येचुरी (CPI-M)
- अनिल देसाई शिवसेना (UBT)
- दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआई (ML)
- मुकेश साहनी (VIP)


